फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kullu: Dead body of old man found under snow in Banjar

कुल्लू: बंजार में बर्फ के नीचे दबा मिला बुजुर्ग का शव

Sat, 06 Feb 2021 06:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, बंजार (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Feb 2021 06:44 PM IST
विज्ञापन
Kullu: Dead body of old man found under snow in Banjar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार की पंचायत तांदी में गांव सेरी के बुजुर्ग मान सिंह (60) की ठंड से मौत हो गई। बुजुर्ग का शव बर्फ के नीचे दबा हुआ मिला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार मान सिंह तीन फरवरी को जिभी से गांव सेरी की ओर निकले थे, लेकिन अधिक बर्फबारी के चलते वह घर नहीं पहुंच पाए।

विज्ञापन


बुजुर्ग के घर नहीं आने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चला। पांच फरवरी को ग्रामीणों ने उनका शव बर्फ के बीच पड़ा हुआ देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने बताया कि बुजुर्ग की मौत बर्फ में ठंड के कारण हुई है। धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed