{"_id":"599bd03b4f1c1bc8528b478a","slug":"kuldeep-singh-tanwar-will-be-cpim-candidate-from-kasumpti","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में माकपा ने फूंका चुनावी बिगुल, मैदान में उतारा पहला दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में माकपा ने फूंका चुनावी बिगुल, मैदान में उतारा पहला दावेदार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सीपीआईएम ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने एक बार फिर डॉ. कुलदीप सिंह तंवर को अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
पार्टी सचिव ओंकार शाद ने सोमवार को कालीबाड़ी हॉल में आयोजित सम्मेलन में अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा की। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए माकपा नेता एवं पूर्व विधायक राकेश सिंघा ने कहा कि प्रदेश को आज मजबूत विकल्प की जरूरत है। कांग्रेस और भाजपा की सरकारों से जनता छुटकारा चाहती है।
विज्ञापन
कहा कि विधानसभा में जाकर हमारा मकसद सत्ता सुख भोगना नहीं बल्कि भू माफिया, वन माफिया और नशा माफिया के खिलाफ संघर्ष मजबूत करना रहेगा। पार्टी उम्मीदवार कुलदीप तंवर ने कहा कि कसुम्पटी ऐसा क्षेत्र है जो मंत्रालय और सचिवालय की छत्र छाया में रहकर भी विकास के मामले पिछड़ा हुआ है।
विज्ञापन
स्कूलों न तो पूरा स्टाफ है और न ही पक्के भवन हैं। क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं का भी अभाव है। कहा कि चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले उनका प्रयास इन सभी सुविधाओं को मजबूत करने का होगा।
मोदी नहीं आएंगे, जनता को करना होगा विकास
पार्टी सचिव ने कहा कि कसुम्पटी क्षेत्र का विकास वही व्यक्ति कर सकता है जिसे यहां जनता की समस्याओं की पहचान हो। तंवर कई सालों से इस क्षेत्र की जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को उठाते रहे हैं। सचिव ने कहा कि मोदी कसुम्पटी का विकास करने के लिए नहीं आएंगे, उन्हें तो विदेश यात्राओं से ही फुर्सत नहीं है।
इस मौके पर सीपीआईएम हिमाचल इकाई के संस्थापक सदस्य कामरेड मोहर सिंह, पूर्व जिला परिषद् सदस्य निरंजन वर्मा, सोहन ठाकुर, वर्तमान जिला परिषद् सदस्या अनिता, मध्याह्न भोजन कार्यकर्ता संगठन की नेता हिमी देवी, महिला समिति से आशु भारती, बिशन सिंह, डॉ. रीना सिंह समेत करीब 300 कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
शिमला शहर से संजय चौहान और ठियोग से सिंघा होंगे उम्मीदवार
माकपा ने शिमला की कई सीटों के लिए अपने उम्मीदवार तकरीबन फाइनल कर लिए हैं। इनमें शिमला शहर से पूर्व मेयर संजय चौहान और ठियोग से पूर्व विधायक राकेश सिंघा को मैदान में उतारने की तैयारी है। हालांकि पार्टी ने अभी आधिकारिक तौर पर इन्हें उम्मीदवार बनाने की घोषणा नहीं की है लेकिन अगले कुछ दिन में जल्द ही पार्टी इनकी दावेदारी भी पेश करेगी।