{"_id":"615725dd8ebc3ef8d72713c4","slug":"kuldeep-rathore-saidthat-where-was-the-loan-spent-the-government-should-issue-a-white-paper","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति: कुलदीप राठौर बोले- कर्ज कहां खर्च किया, श्वेतपत्र जारी करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति: कुलदीप राठौर बोले- कर्ज कहां खर्च किया, श्वेतपत्र जारी करे सरकार
Fri, 01 Oct 2021 08:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 01 Oct 2021 08:45 PM IST
सार
प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि देश में भाजपा शासित प्रदेशों के लोगों को जयराम सरकार हिमाचल में नौकरी देकर प्रदेश के युवाओं से अन्याय कर रही है। सरकार करोड़ों का कर्ज उठा रही है। इसे कहां-कहां खर्च किया जा रहा है, इसको लेकर वह श्वेतपत्र जारी करे।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण आज प्रदेश बेरोजगारी के मामले में देश में तीसरे नंबर पर है। देश में भाजपा शासित प्रदेशों के लोगों को जयराम सरकार हिमाचल में नौकरी देकर प्रदेश के युवाओं से अन्याय कर रही है। सरकार करोड़ों का कर्ज उठा रही है। इसे कहां-कहां खर्च किया जा रहा है, इसको लेकर वह श्वेतपत्र जारी करे। यह बात धर्मशाला में बढ़ती बेरोजगारी और गैर हिमाचलियों को नौकरी को लेकर निकाली गई रोष रैली के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान सरकार भाजपा शासित राज्यों के लोगों को हिमाचल में नौकरी दे रही है। सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है। इससे कौन से कार्य प्रदेश में किए गए, इस पर सरकार श्वेतपत्र जारी करे। राठौर ने कहा कि प्रदेश में महंगाई जीना दूभर हो गया है। कानून व्यवस्था ठप होकर रह गई है। राजनीतिक विरोधियों पर हमले करवाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार देश के युवाओं को नशे की गर्त में भेजने में भी अहम रोल अदा कर रही है। प्रधानमंत्री के करीबी से 21 हजार करोड़ रुपये का नशे का सामान पकड़ा गया, लेकिन उसे टेल्कम पाउडर करार दे दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती कि देश के युवा रोजगार की मांग करें, इसलिए उन्हें नशे की गर्त में भेजने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि उपचुनाव के कांग्रेस पार्टी तैयार है।
विज्ञापन