फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kuldeep Rathore said -Apple is coming illegally through Afghanistan, economy worth Rs 5000 crore is in danger.

शिमला: राठौर बोले- अफगानिस्तान के रास्ते अवैध रूप से आ रहा सेब, पांच हजार करोड़ की आर्थिकी पर मंडरा रहा संकट

Tue, 06 Feb 2024 06:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Feb 2024 06:17 PM IST
सार

प्रदेश के सेब कारोबार पर संकट मंडरा रहा है। यह बात पत्रकारों से रू-ब-रू हुए ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर ने कही।

विज्ञापन
kuldeep Rathore said -Apple is coming illegally through Afghanistan, economy worth Rs 5000 crore is in danger.
ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 ईरान का सेब अवैध रूप से अफगानिस्तान के रास्ते आयात हो रहा है। इसका सीधा असर बागवानी के पांच हजार करोड़ की आर्थिकी और बागवानों पर पड़ रहा है। प्रदेश के सेब कारोबार पर संकट मंडरा रहा है। यह बात पत्रकारों से रू-ब-रू हुए ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर ने कही। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि विदेशों से आयात किए जा रहे सेब पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने सांसदों से भी इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से मुद्दे को उठाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के करीब 22 विधानसभा क्षेत्रों में सेब की पैदावार होती है। इससे लाखों परिवार सीधे जुड़े हैं। बागवानों और प्रदेश के हितों को ध्यान में रखते हुए नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी केंद्र सरकार के समक्ष इस मामले को उठाए।

विज्ञापन


राठौर ने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र में वे सेब बागवानी से जुड़े इस मामले को उठाएंगे। प्रदेश के बागवानों का कोल्ड स्टोर और सीए स्टोर में सेब रखा हुआ है। विदेशों से आयात हो रहे सेब से उसके दाम गिरेंगे। इससे सेब बागवानों का नुकसान होगा। इस कारण ऑफ सीजन में उन्हें उम्मीद के अनुसार सेब के दाम नहीं मिल पाएंगे। बागवान हर माह के हिसाब से सीए स्टोर का इसी उम्मीद में किराया चुका रहा है कि उसे उसकी फसल के अच्छे दाम मिलेंगे।
विज्ञापन


राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा बागवानों को भुगतना पड़ेगा। यूएसए, तुर्कीये, इटली, न्यूजीलैंड और पॉलैंड का सेब अफगानिस्तान के रास्ते से भारत में आ रहा है। अफगानिस्तान में ड्राई फ्रूट का उत्पादन होता है। दूसरे देशों का सेब अफगानिस्तान के रास्ते लाया जा रहा है। अफगानिस्तान के साथ भारत की हुई संधि के चलते वहां से होने वाले उत्पादों पर आयात शुल्क नहीं लगता। इसलिए सेब वहीं से भारत में लाया जा रहा है। इस गोरखधंधे के कारण हिमाचल के सेब के दाम गिर रहे है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आयात शुल्क को दोगुना करने के वादे को पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम पर भी घेरी सरकार
राठौर ने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। कच्चे तेल के दाम लगातार गिर रहे हैं। जून 2022 में 120 रुपये प्रति बैरल कच्चा तेल था फरवरी 2024 में 77 रुपये प्रति बैरल है। कंपनियां लगातार मुनाफा कमा रही हैं और आम लोगों को कोई राहत नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed