फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kuldeep Rathore raised questions on the functioning of the Election Commission

कुलदीप राठौर ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Fri, 18 Oct 2019 05:57 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Oct 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
Kuldeep Rathore raised questions on the functioning of the Election Commission
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। एसडीएम राजगढ़ के माध्यम से कांग्रेस ने फिर से एक ज्ञापन भेजा है।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि जयराम सरकार उपचुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। ऐसा पहली बार है कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर आचार संहिता की खुले आम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पच्छाद में चुनाव अधिकारी बेबस नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


राठौर ने शिकायत पत्र में कहा कि औपचारिकता के तौर पर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। आचार संहिता के उल्लंघन पर रोक नहीं लगाई जा रही है। कहा कि कांग्रेस की शिकायतें पूरी तरह तथ्यों पर प्रमाण के साथ देने के बावजूद उन पर समय पर ठोस कार्रवाई न होना कई संदेह पैदा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि पच्छाद और धर्मशाला में मंत्री आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं। कहीं पैसे बांटे जा रहे हैं तो कहीं रातोंरात सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। कहीं पाइपों के ट्रक भेजे जा रहे हैं, कहीं चुनाव के बाद कर्मचारियों को देख लेने तक की धमकियां दी जा रही हैं।


उन्होंने मांग की कि आचार संहिता उल्लंघन के दोषियों के खिलाफ  कड़ी कार्रवाई कर इन्हें चुनाव प्रचार से तुरंत हटाने के निर्देश दिए जाएं। राठौर ने शंका जाहिर की है कि कहीं भाजपा के नेता ईवीएम पर भी सेंधमारी करने की कोशिश न करें। चुनाव से पहले और चुनाव के बाद इनकी सुरक्षा में कोई कोताही न बरती जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed