फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kuldeep Pathania said will bring important topics of the House to the discussion in the National mla Conferen

Shimla: कुलदीप पठानिया बोले- राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में सदन के महत्वपूर्ण विषयों को चर्चा में लाएंगे

Wed, 03 May 2023 06:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 May 2023 06:19 PM IST
सार

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सदन लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है। जून में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में इससे संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को चर्चा में लाया जाएगा।

विज्ञापन
Kuldeep Pathania said  will bring important topics of the House to the discussion in the National mla Conferen
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सदन लोकतंत्र का सबसे बड़ा मंदिर है। जून में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में इससे संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को चर्चा में लाया जाएगा। इससे आने वाली पीढ़ी लोकतंत्र के महत्व को समझेगी और आम जन में इसके प्रति और अधिक विश्वास जागृत किया जा सकेगा। पठानिया ने कहा कि राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन का आयोजन इस दिशा में एक अहम कदम होगा तथा इसके देश हित में दूरगामी परिणाम होंगे। पठानिया ने कहा कि 14 जून से 18 जून 2023 तक मुंबई में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन के आयोजकों के साथ प्रारंभिक बैठक में भाग लेने के लिए बुधवार सुबह वह पुणे से मुंबई पहुंचे।

विज्ञापन


यह बैठक मुंबई स्थित बांद्रा-कूर्ला में जियो वर्ल्ड कन्वेशन सेंटर में पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई। इस बैठक में एमआईटी यानी महाराष्ट्र इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पुणे के संरक्षक और राजनीतिक दिग्गज शामिल रहे। इस सम्मेलन में देश की सभी विधानसभाओं से तीन हजार से अधिक विधायकगण भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के करीब 40 विधायकगण भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे। इस बैठक में महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नारवेकर, देश के पूर्व गृह मंत्री शिव राज सिंह पाटिल, महाराष्ट्र विधानसभा, विधान परिषद के सदस्यगण, कई राज्यों के पीठासीन अधिकारी और एमआईटी पुणे विश्व शांति विश्वविद्यालय के संरक्षक एवं संयोजक राहुल करड़ भी शामिल रहे। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जनता को सीधा विधान मंडल से जोड़ना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed