{"_id":"0344aaf1c91ea36a82afc7a61b1a5efd","slug":"kufri-school-teachers-gone-for-vacation-school-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ छुट्टी पर गए शिक्षक, घर लौटे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ छुट्टी पर गए शिक्षक, घर लौटे छात्र
हरिकिशन वर्मा/अमर उजाला, कुफरी (शिमला)
Updated Thu, 22 Oct 2015 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला जिले के एक सीनियर सेकंडरी स्कूल में बुधवार को सभी शिक्षक और कर्मचारी अवकाश पर रहे। स्कूल प्रबंधन ने सभी पौने तीन सौ बच्चों को भी छुट्टी पर भेज दिया। इस पर शिक्षा विभाग तल्ख हो गया है और इस मामले की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। ठियोग उपमंडल की चियोग स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बुधवार को पूरा दिन बंद रही।
विज्ञापन
शिक्षकों ने रिस्ट्रिक्टिड अवकाश (आरएच) के लिए आवेदन कर रखे थे। इस कारण से यह स्कूल बंद रहा। सभी शिक्षकों के अवकाश पर जाने के बाद बच्चों को भी छुट्टी दे दी गई थी। शिक्षा विभाग की सेवा शर्तों के हिसाब से रिस्ट्रिक्टिड अवकाश के तहत 50 प्रतिशत स्टाफ का तैनात होना जरूरी होता है। लेकिन स्कूल में स्टाफ छुट्टी पर रहा।
विज्ञापन
स्कूल में छठी से बारहवीं कक्षा तक पौने तीन सौ के करीब बच्चे पढ़ते हैं। इन दिनों वार्षिक परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। दूसरी ओर, देवरीघाट वार्ड के पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं चेयोग के निवासी सोहन ठाकुर ने बताया कि स्कूल बुधवार को बिना शिक्षकों के बंद रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य भाग चंद ठाकुर ने कहा है कि सभी शिक्षकों ने रिस्ट्रिक्टिड अवकाश के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
स्टाफ न होने के कारण बच्चों को परेशानी होनी थी। इसलिए स्कूल बंद रखा गया। उधर उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक शिमला श्याम सिंह ने कहा कि यह विभाग की सेवा शर्तों के उल्लंघन का मामला है। संबंधित स्कूल प्रधानाचार्य से जवाब तलब किया गया है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहा नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्कूल से जवाब मांगा गया है।