फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kufri become tourist place

कुफरी और महासु के सौंदर्यीकरण के लिए बनेगा मास्टर प्लान : अनिरुद्ध

Wed, 21 Jun 2023 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
kufri become tourist place
ग्रामीण विकास मंत्री ने किया क्षेत्र का दौरा, सुनीं जनसमस्याएं
विज्ञापन

बोले, उठाऊ सिंचाई योजना दरभोग के निर्माण पर खर्च हो रहे 3 करोड़ रुपये
शिमला। कुफरी से महासु तक के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा ताकि पर्यटकों के आगमन के साथ स्थानीय कारोबारियों की आय बढ़ सके। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने मंगलवार को कुफरी और दरभोग पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से घूमने आने वाले सैलानियों की सुविधा के लिए पर्यटन स्थलों को और अधिक विकसित किया जाएगा।

उन्होंने पर्यटन स्थल कुफरी में वाहन पार्किंग की व्यवस्था तथा एक मार्केटिंग कांप्लेक्स भवन बनाने, सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण और नल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान चीनी बंगला, जटोली, कोटली, बगना, पराड़ी तथा दरभोग गांव में जनसभाओं में लोगों की समस्याओं को सुना। कहा कि कसुम्पटी विस क्षेत्र की जुन्गा सहित सभी 36 पंचायतों की हर समस्या का चरणबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा। उन्होंने 3 करोड़ से दरभोग उठाऊ सिंचाई योजना का निर्माण कार्य शुरू कर पेयजल स्टोरेज टैंक और पंप हाउस का निर्माण सुनिश्चित कर गुणवत्ता से पाइपलाइन बिछाने के निर्देश दिए। कहा कि इस वित्त वर्ष 554 करोड़ रुपये सड़कों और पुलों के निर्माण पर खर्च किए जा रहे हैं। कहा कि गलू से जाटोली तक संपर्क सड़क निर्माण सरकार की प्राथमिकता है। जघोग गांव तक सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने जटोली स्कूल के नए भवन के लिए प्राक्कलन तैयार करने, कोटी-कोटली क्षेत्र के लिए बस चलाने, दरभोग पंचायत भवन, जटोली स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक भवन के अलावा कोटी से मुंडाघाट के बीच विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने के भी निर्देश दिए। कहा कि नाला से जबोग जटोली संपर्क सड़क के लिए नाबार्ड योजना के तहत पांच लाख रुपये उपलब्ध करवा दिए हैं। गांवों को सड़कों में विस्तार कर पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन


रेत एवं बजरी प्लांट बंद करने के निर्देश
मंत्री ने लंबीधार में रेत एवं बजरी मिक्चर प्लांट से हो रहे प्रदूषण से आसपास का क्षेत्र काफी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्लांट को बंद करने या यहां से अन्य स्थल के लिए शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article