{"_id":"5ba51db3867a5501a1764ca9","slug":"kritika-tanwar-sanjeev-dixit-and-sunil-rana-performance-in-shimla-fest","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला फेस्ट में पहाड़ी गीतों पर झूमे दर्शक, इन स्टार कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला फेस्ट में पहाड़ी गीतों पर झूमे दर्शक, इन स्टार कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला फेस्ट की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडियल-2012 की टॉप 11 में रही कुनिहार की गायिका कृतिका तनवर ने हिंदी और पहाड़ी गीतों से धमाल मचाया। उन्होंने आफरीन आफरीन... ऐसा देखा नहीं..., चन्ना मेरेया मेरेया... फिल्मी गीत कबिरा मान जा... गीतों से दर्शकों को मुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने दिल दियां गलां.., मैं तैनु समंझावां कि न ... और पूरा लंदन ठुमकदा.... गीत गाए। कृतिका ने पहाड़ी लोक गीत ओ बे लालिए हो... मेरे प्यारुआ मेरे खाणी ओ जलेबी.. पारो आया बणजारा... गीत गाए।
विज्ञापन
कांगड़ा के प्रसिद्ध लोक गायक संजीव दीक्षित ने कांगड़ा, चंबा के गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। दीक्षित ने अपनी मधुर और मस्ती भरी आवाज में अम्मा पूछदी, सुण धीये मेरिए भेडां तेरियां हो... चुगदियां फाट निलमां... तथा बोतल रे गई ठेके कोई... आदि गीतकर गाकर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
लोक गायक सुनील राणा ने शिव कैलाशो के वासी... और धुड़ु नचेया जटा खलारी ओ... से कार्यक्रम की शुरुआत की तथा एक से बढ़कर गाने गाए। दूसरी संध्या का शुभारंभ खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर ने किया।