{"_id":"06fbd57e23820593e3a4224d789d4e23","slug":"krish-and-visha-will-compete-in-final-of-table-tennis-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस : फाइनल में पहुंचे कृष और विशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबल टेनिस : फाइनल में पहुंचे कृष और विशा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 27 Jul 2014 09:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी खेल परिसर में शिमला हॉट वेदर टेबल टेनिस चैंपियनशिप शुरू हुई। इसमें दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़ तथा हिमाचल के लगभग 256 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चार दिन चलने वाली प्रतियोगिता में अंडर-10 से वेटर्न वर्ग तक के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
पहले दिन अंडर-10 लड़कों के वर्ग के सेमीफाइनल में चंडीगढ़ के कृष गुप्ता ने सिरसा (हरियाणा) के अरमान, सिरसा के विशा गुलाटी ने दिल्ली के आशीष जैन को शिकस्त दी। अंडर-12 लड़कियों में दिल्ली की पूर्णिमा और चंडीगढ़ की वसुंधरा ने सेमीफाइनल में जीत दर्ज की। अंडर-15 लड़कियों में हिमाचल की अनन्या, रेवा, आंचल और सुरभि ने तीसरे दौर में जगह बनाई। इसी आयु वर्ग में शिमला के अंश सैणी तीसरे दौर में पहुंचे।
विज्ञापन
जिला शिमला टेबल टेनिस संघ के प्रेस सचिव सोमू रे ने बताया कि अंडर-15 तक के सभी फाइनल रविवार को होंगे। युवा, पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे। इस दौरान प्रदेश टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष सोमनाथ पारामाणिक, जिला संघ के सलाहकार जेएम मल्होत्रा, उपाध्यक्ष अशोक चौहान, सह सचिव जसवंत गांगटा, चंद्रमोहन बिष्ट, सचिव अलकैश सैणी, तकनीकी सचिव रूपलाल और वेटर्न खिलाड़ी पीसी सरदाना सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन