फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kotshera collage in new look

अब नए रंग रूप में नजर आएगा कोटशेरा कॉलेज

Fri, 10 Jun 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kotshera collage in new look
विद्यार्थियों को मिलेगी फ्री इंटरनेट की सुविधा, वर्चुअल क्लास रूम में लगेेंगी कक्षाएं
विज्ञापन

क्रॉसर
26 लाख रुपये से बन रहा स्पोर्ट्स कोर्ट
क्योसक मशीनें से जारी की जाएंगी किताबें
20 केवी का सोलर पैनल बनकर हुआ तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश के 27 उत्कृष्ट महाविद्यालयों की सूची में शामिल राजीव गांधी कॉलेज कोटशेरा नए शैक्षणिक सत्र में नए रंग रूप में नजर आएगा। विद्यार्थियों को जहां कॉलेज में फ्री इंटरनेट की सुविधा मिलेगी वहीं निर्बाध विद्युत आपूर्ति भी होगी। कॉलेज में 10 लाख रुपये से 20 केवी का सोलर पैनल लगाया है। जल्द ही यह कार्यान्वित हो जाएगा।
कॉलेज के पुस्तकालय में क्योसक मशीनें भी लगेंगी। इसके माध्यम से विद्यार्थी खुद पुस्तकें जारी और जमा करवा सकेंगे। नया स्पोर्ट्स कोर्ट भी जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग 26 लाख रुपये से करवा रहा है। कॉलेज में वर्तमान में 3300 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। नए शैक्षणिक सत्र में इनकी संख्या और बढ़ने वाली है।
विज्ञापन

सरकार ने कॉलेज को बीते साल नवंबर माह में एक करोड़ रुपये पठन पाठन सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए जारी किए थे। इनमें से अधिकतर कार्य शुरू कर दिए हैं और कुछ जल्द पूरे होने वाले हैं। स्कूल में इस राशि से चार स्मार्ट क्लास रूम बन चुके हैं, एक वर्चुअल क्लास रूम, एक हिंदी इंग्लिश लैंग्वेज लैब के साथ पुस्तकालय के ऑटोमेशन का कार्य पूरा हो चुका है। चार लाख रुपये से कॉलेज परिसर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के पास अब नौ स्मार्ट क्लास रूम : डॉ. गर्र्ग
कॉलेज प्राचार्य डॉ. अनुपम गर्ग ने बताया कि बीते साल नवंबर में शिक्षा विभाग की ओर से जारी राशि को मार्च 2022 तक विभिन्न विकास कार्यों और सुविधाओं के विस्तार पर खर्च किया है। कॉलेज के पास अब नौ स्मार्ट क्लास रूम हैं। दो वर्चुअल क्लास रूम और इंटरनेट की कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध है। कोटशेरा कॉलेज के छात्रों को नए सत्र में यह सभी नई सुविधाएं मिलेंगी। उत्कृष्ट महाविद्यालय बनने पर जारी राशि से कॉलेज प्रशासन ने पिछले सत्र में 40 छात्र छात्राओं को मशरूम कल्टीवेशन और 30 छात्राओं को ब्यूटिशियन का प्रशिक्षण भी दिलाया है। इससे विद्यार्थी अब अपना रोजगार भी शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed