फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kotkhai's Sheenam Azad reached the grand finale of Miss Queen of the World India.

Shimla: मिस क्वीन ऑफ द वर्ल्ड इंडिया के ग्रेंड फिनाले में पहुंचीं कोटखाई की शीनम आजाद

Sat, 21 Oct 2023 10:20 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई(रोहडू)
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटखाई(रोहडू) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 21 Oct 2023 10:20 PM IST
सार

शिमला जिले के कोटखाई के चैथला गांव की शीनम आजाद मिस क्वीन ऑफ द वर्ल्ड इंडिया-2023 स्पर्धा के ग्रेंड फिनाले में पहुंच गई हैं। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुआ। 

विज्ञापन
Kotkhai's Sheenam Azad reached the grand finale of Miss Queen of the World India.
कोटखाई की शीनम आजाद - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई के चैथला गांव की शीनम आजाद मिस क्वीन ऑफ द वर्ल्ड इंडिया-2023 स्पर्धा के ग्रेंड फिनाले में पहुंच गई हैं। प्रतियोगिता का सेमीफाइनल दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुआ। इसमें अभिनेत्री नेहा धूपिया, भूमि पाडनेकर ने 10 फाइनलिस्टों का चयन किया। शीनम आजाद स्पर्धा में नार्थ इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

विज्ञापन


शीनम चंडीगढ़ में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही हैं। स्पर्धा में देश के विभिन्न राज्यों से 64 प्रतिभागियों का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया गया। 17 अक्तूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में स्पर्धा का सेमिफाइनल हुआ। दस फाइनलिस्टों में शीनम का भी चयन हुआ है। शीनम के पिता धर्मपाल आजाद और माता मीरा आजाद बागवान हैं। बेटी की उपलब्धि से परिजनों में उत्साह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed