गुड़िया रेप केस: सीबीआई ने ठेकेदार से की पूछताछ, मजदूरों के लिए फोन नंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित गुड़िया मामले की जांच के लिए 12 सदस्यीय सीबीआई दिन रात सबूत जुटाने में लगी है। इस मामले की जांच के लिए डीएसपी सीमा पाहूजा समेत 12 सदस्यीय सीबीआई टीम महासू (शिमला, हिमाचल प्रदेश) पहुंची है।
टीम ने उद्यान विभाग के निर्माण भवन में काम करने वाले बिहार के एक ठेकेदार से लंबी पूछताछ की। भवन का टेंडर किसी और ठेकेदार का हुआ था लेकिन लेबर बिहार के ठेकेदार की थी।
सीबीआई ने इस ठेकेदार से भवन में काम कर रहे सभी मजदूरों के फोन नंबर लिए। हलाइला में उद्यान विभाग के दो मंजिला भवन का निर्माण हुआ है। इसका उद्घाटन 11 जून को हो चुका है जबकि गुड़िया के साथ दुराचार और हत्या 4 व 6 जुलाई के बीच हुई है।
महासू आने-जाने वालों पर सीबीआई की नजर
सूत्र बताते हैं कि सीबीआई ने बिहार के ठेकेदार से पूछा कि उसने कब से कब तक उद्यान भवन का काम किया? कहां से मजदूरों को काम के लिए लिया गया। क्या सभी मजदूरों की हाजिरी लगाई गई?
मजदूरों का हुलिया और व्यवहार के बारे में भी सीबीआई ने जानकारी जुटाई। सूत्र बताते हैं कि सीबीआई ने लोक निर्माण विभाग के मजदूरों के अलावा स्थानीय लोगों को पूछताछ के लिए वन विभाग के रेस्ट हाउस में बुलाया है।
महासू, हलाइला, कोटखाई और गुम्मा आने वाले हर व्यक्ति पर सीबीआई की नजर है। गुड़िया मामला घटित होने के पांच महीने पहले कौन-कौन इन गांवों में आता था और किसके घर में जाता था इसको लेकर भी सीबीआई स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।