फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kotkhai gangrape and murder case Narco Analysis Test by CBI

शिमला रेप केस: अब नार्को टेस्ट से ही लगेगी सीबीआई की जांच पर मुहर

Sun, 10 Sep 2017 01:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 10 Sep 2017 01:45 PM IST
विज्ञापन
kotkhai gangrape and murder case Narco Analysis Test by CBI
CBI टीम के एसपी एसएस गुरुम, डीएसपी सीमा पाहूजा, एएसपी आरके सेठी

गुड़िया हत्याकांड की जांच में खाली हाथ चल रही सीबीआई पुलिस की जांच पर ही आगे बढ़ रही है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई ने अब तक जांच में दौरान जो भी साक्ष्य जुटाए हैं, उनमें पुलिस की जांच पर ही आगे बढ़ने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन


हालांकि, कुछ अन्य लोगों का नाम सामने आया है, लेकिन बिना ठोस सबूतों के सीबीआई कार्रवाई से बच रही है। यही कारण है कि अब सीबीआई ने नार्को टेस्ट की मदद ली है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सीबीआई की जांच की थ्योरी में जो गैप हैं, उन्हें नार्को टेस्ट में मिलने वाली जानकारी से भरा जाएगा, ताकि जांच की थ्योरी को फुलप्रूफ साबित किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

...और भी अफसर हैं रडार पर

kotkhai gangrape and murder case Narco Analysis Test by CBI

सूत्रों का यह भी कहना है कि सूरज हत्याकांड में आईजी समेत आठ पुलिस कर्मियों को गिरफ्तारी कर सीबीआई ने लॉकअप हत्याकांड को गुड़िया प्रकरण की एक कड़ी के रूप में माना है।

ऐसे में सीबीआई गुड़िया प्रकरण की शुरुआत से जांच कर उसमें चूक करने वाले अफसरों को भी अपनी जद में ला सकती है।

सूत्रों का कहना है अब तक सीबीआई की जांच सूरज की हत्या पर टिकी थी, लेकिन अब वह सूरज की हत्या की जांच से मिले सबूतों, गुड़िया के हत्यारोपियों से हुई पूछताछ और नार्को टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद सारी कड़ियाें का मिलान करेगी।

तत्कालीन एसपी और एडिशनल एसपी पहले ही जांच में लापरवाही बरतने को लेकर सीबीआई के रडार पर हैं। नार्को टेस्ट से यदि कुछ और सच सामने आता है तो जांच का दायरा बढ़ाया भी जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed