फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kotkhai gangrape and murder case CM virbhadra singh meeting with governor acharya dev vrat

राज्यपाल बोले- गुड़िया मामले से शर्मसार हुआ प्रदेश, सीएम ने की मुलाकात

Fri, 21 Jul 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 21 Jul 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
kotkhai gangrape and murder case CM virbhadra singh meeting with governor acharya dev vrat

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने ज्ञापन सौंपने पहुंचे भाजपा के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने वीरवार सुबह उनसे मुलाकात कर मामले में पूरी ईमानदारी से जांच होने की बात कही है। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार अब मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है। 

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि गुड़िया प्रकरण से प्रदेश शर्मसार हुआ है। इससे बड़ा कोई भी पाप नहीं हो सकता। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे की आदत के चलते युवाओं की बुद्धि भ्रमित हो रही है। राज्यपाल ने प्रदेश के लोगों से नशे से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन


कोविंद को राज्यपाल ने दी बधाई
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने रामनाथ कोविंद को भारत का 14वां राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने कहा कि रामनाथ कोविंद देश की महान लोकतांत्रिक परंपरा को अपनी उपस्थिति से और समृद्ध करेंगे। उन्होंने कहा कि उनके राष्ट्रपति बनने से विशेषकर दलित और ग्रामीण वर्ग का सम्मान बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुड़िया प्रकरण को लेकर राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री
गुड़िया प्रकरण के बाद प्रदेश में पैदा हुए कानून व्यवस्था के हालात को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की। सीएम ने गुड़िया प्रकरण से संबंधित सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। सूचना एवं जन संपर्क मंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी इस मौके पर सीएम के साथ थे।

उधर, राजभवन में वीरवार को राज्यपाल से मिले विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों को उन्होंने संयम बरतने के साथ ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री वीरवार सुबह 11 बजे राजभवन पहुंचे। सीएम और राज्यपाल के बीच लगभग 20 मिनट बातचीत हुई। बैठक में राज्यपाल ने जनाक्रोश को देखते हुए इस मामले पर मुख्यमंत्री को निष्पक्षता के साथ शीघ्र उचित कार्रवाई के लिए कहा है।

उन्होंने इस मामले में उनसे मिले प्रतिनिधिमंडलों की नाराजगी से भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को आश्वासन दिया कि इस मामले में समुचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोताही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की गई है और आला अधिकारियों का भी तत्काल प्रभाव से तबादला किया गया है। 


सरकार गंभीरता से इस मामले पर कार्रवाई कर रही है। गौरतलब है कि बीते बुधवार को राज्यपाल ने प्रदेश सरकार से दो दिनों के भीतर इस मामले से संबंधित रिपोर्ट देने को कहा है। मुख्य सचिव वीसी फारका को पत्र लिखकर मामले की गंभीरता से अवगत करवाया है। इसके बाद पुलिस महानिदेशक सुमेश गोयल को भी तलब कर उनसे घटनाक्रम और पुलिस जांच से संबंधित विस्तृत जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed