{"_id":"597234cb4f1c1b4b738b4778","slug":"kotkhai-gangrape-and-murder-case-bjp-protest-in-solan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़िया प्रकरण पर भाजपा का प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़िया प्रकरण पर भाजपा का प्रदर्शन, सीएम का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Sat, 22 Jul 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने कोटखाई गुड़िया प्रकरण के खिलाफ सोलन में चक्का जाम किया। 45 मिनट तक भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते रहे। यहां भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला भी फूंका। डीसी चौक पर नेताओं ने गुड़िया प्रकरण पर जमकर कांग्रेस सरकार को कोसा और इसके बाद डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन
भाजपा पदाधिकारियों ने गुड़िया प्रकरण में कांग्रेस सरकार पर ढील बरतने का आरोप लगाया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष केएल ठाकुर ने कहा कि सरकार ने इस मामले पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई। यदि सरकार शुरू से कड़ा रुख अपनाती और दोषियों को पकड़ा जाता तो लोगों में आक्रोश नहीं फैलता।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में जिन आरोपियों को पकड़ा था उनमें से भी एक ही हत्या पुलिस निगरानी में थाने के अंदर ही कर दी गई। ऐसे में लोग कैसे सरकार की ओर से की जा रही जांच पर भरोसा कर सकते हैं। भाजपा के इस प्रदर्शन में उपद्रव को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।
विज्ञापन
जवानों से भरी पुलिस की एक बस प्रदर्शनी भाजपा पदाधिकारियों के साथ-साथ चलती रही। इसके अलावा उपायुक्त चौक पर भी पुलिस कर्मचारी मौजूद थे। हालांकि पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त के बीच भाजपा नेता मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने में कामयाब रहे। इस मौके पर कसौली के विधायक डॉ. राजीव सैजल और अर्की के विधायक गोबिंद राम शर्मा के अलावा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
45 मिनट तक जाम में फंसे लोग
भाजपा के उपायुक्त चौक पर प्रदर्शन की वजह से करीब 45 मिनट तक यातायात जाम रहा। इस दौरान राजगढ़ और सोलन शहर से बाईपास मार्ग वाहनों की कतार लग र्गइं। स्कूल से छुट्टी करके आ रहे बच्चों को पैदल घर तक पहुंचना पड़ा। सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल तक पहुंचने के इकलौते मार्ग के बंद होने से 45 मिनट तक लोगों की जान भी आफत में फंसी रही। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई अनहोनी नहीं हुई। अन्यथा मरीज को अस्पताल पहुंचाने में देरी भारी पड़ सकती थी।
भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज
डीसी चौक पर प्रदर्शनकारी भाजपा नेताओं के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे विधायकों समेत कुल सात लोगों के खिलाफ आवागमन में बाधा डालने का मामला बनाया है। पुलिस ने प्रदर्शन की पूरी रिकॉर्डिंग की हैं और जाम में फंसे लोगों के बयान के आधार पर मामला बनाया है। थाना प्रभारी डॉ. रविंद्र ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है।