फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kohbag and fagli school outplay everyone in sports meet

खेलकूद प्रतियोगिताओं में कोहबाग, फागली का दबदबा

Sun, 06 Jul 2014 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 06 Jul 2014 11:26 AM IST
विज्ञापन
kohbag and fagli school outplay everyone in sports meet

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोहबाग में आयोजित शिमला ब्लॉक की अंडर-14 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं में मेजबान कोहबाग, फागली और लालपानी स्कूल का अच्छा प्रदर्शन रहा।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिक्षा निदेशालय से सेवानिवृत्त अधीक्षक ग्रेड वन जेसी चौहान और एसएमसी के अध्यक्ष भगत राम गर्ग ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


चार दिन तक चली इस खेलकूद प्रतियोगिता में 30 स्कूलों के 390 छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ब्वॉयज वर्ग के मुकाबलों में वालीबाल में रामपुर क्योंथल स्कूल प्रथम, लालपानी दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कबड्डी में लालपानी विजेता रहा जबकि उप विजेता का खिताब कोहबाग को मिला। खो खो मुकाबलों में कश्मल का पानी स्कूल प्रथम, शामलाघाट दूसरे, बैडमिंटन में शिल्ली स्कूल पहले और अपर सनोग दूसरे नंबर पर रहे।

योगा में छोटा शिमला और बनूटी देवी, मार्च पास्ट में छोटा शिमला और बनूटी देवी स्कूल जबकि एथलेटिक्स मुकाबलों में फागली और कोहबाग ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इन्होंने मारी बाजी

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में डेकलामेशन में लालपानी पहले, प्वाबो डूमी दूसरे, समूह गान में लालपानी और एचपीएस कैथू, वन एक्ट प्ले में एचपीएस कैथू और कोहबाग ने पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। उधर, हिमालयन पब्लिक स्कूल कैथू का भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा। इस प्रतियोगिता में शामिल हुए एक मात्र निजी स्कूल ने विभिन्न मुकाबलों में जीत हासिल की।

सांस्कृतिक मुकाबलों में पोर्टमोर अव्वल

छात्रा वर्ग के सांस्कृतिक मुकाबलों में पोर्टमोर स्कूल अव्वल रहा। डेकलामेशन में टुटीकंडी प्रथम, पोर्टमोर दूसरे, समूह गान में पोर्टमोर प्रथम, कोहबाग दूसरे, एकल गान में पोर्टमोर, लोक नृत्य में पोर्टमोर पहले और कोहबाग दूसरे स्थान पर रहा।


खेल मुकाबलों में वालीबाल में पोर्टमोर और शामलाघाट, कबड्डी में अनाडेल और बायचड़ी, खो-खो में जाठिया देवी और शामलाघाट जबकि बैडमिंटन में पोर्टमोर और बनूटी देवी, योगा में एचपीएस कैथू और बनूटी देवी ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक मुकाबलों में अनाडेल स्कूल प्रथम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed