फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kishan kapoor statement over himachal congress leaders

पथ भ्रष्ट हो गए हैं कांग्रेस के नेता : किशन कपूर

Sat, 14 Jul 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 14 Jul 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
kishan kapoor statement over himachal congress leaders

खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इसके नेता पथ भ्रष्ट हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बेदाग छवि के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर बयानबाजी करने वाले कांग्रेसी पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें। 

विज्ञापन


किशन कपूर ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की पूर्व सरकार के मंत्रियों ने प्रदेश में महज शराब फैक्ट्रियां खोलने का काम किया। कांग्रेस जयराम सरकार की छह महीने की नीतियों से बौखलाकर सत्ता हथियाने की नाकाम कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कांग्रेस पर ऊना समेत प्रदेश भर में नशा माफिया को संरक्षण देने का आरोप जड़ा। किशन कपूर ने कहा कि आज वीरभद्र सिंह और उनकी पार्टी के बीच द्वंद्व चल रहा है। हैरत की बात है कि वीरभद्र अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को मकरझंडु जैसी संज्ञा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी के अध्यक्ष अपने रास्ते पर चल रहे हैं और एक गुट दूसरे रास्ते पर। उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री को सलाह दी कि वे मुख्यमंत्री पर टिप्पणी करने के बजाय अपनी पार्टी का कुनबा संभालें और एक संयमित विपक्ष की भूमिका निभाएं। 

राशन नहीं उठाया तो लाइसेंस होगा रद 

kishan kapoor statement over himachal congress leaders

किशन कपूर ने कहा कि उन्हें शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ डिपोधारक गोदाम से राशन नहीं उठा रहे हैं। जिसकी वजह से आम जनता तक आपूर्ति बाधित हो रही है। उन्होंने सभी जिला खाद्य नियंत्रक तथा सिविल सप्लाई के क्षेत्रीय प्रबंधकों को ऐसे डिपोधारकों की सूची सौंपने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि कोई डिपोधारक अगर लंबे समय से निर्धारित राशन नहीं उठा रहा तो उस पर सख्त कार्रवाई अमल में लाते हुए लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। सरकार ने दालों के भाव में प्रति दाल पांच रुपये की कमी की है। चीनी भी पांच रुपये सस्ती कर दी गई है।  

जीपीएस से होगी राशन वाहनों की निगरानी 
किशन कपूर ने कहा कि राशन आपूर्ति में गड़बड़ी की आशंका को निर्मूल करने के मकसद से विभाग राशन के ट्रक और छोटी गाड़ियों में जीपीएस सीस्टम लगाने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed