{"_id":"a6a1519717487e3b35c4776bfe75aaeb","slug":"kiren-rijiju-statement-on-budh-jayanti-holiday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में आधिकारिक तौर पर मनेगी बुद्ध जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत में आधिकारिक तौर पर मनेगी बुद्ध जयंती
ब्यूरो/अमर उजाला, बैजनाथ (कांगड़ा)।
Updated Sat, 21 Nov 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजजू ने कहा कि भारत सरकार ने देश भर में बुद्ध जयंती को एक साथ आधिकारिक तौर पर मनाने का निर्णय लिया है। बुद्ध जयंती को आधिकारिक तौर पर मनाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात हुई थी। जिस पर उन्होंने अपनी सहमति जताई।
विज्ञापन
किरन रिजजू ने इसका खुलासा बैजनाथ के भट्टू स्थित शेराबलिंग बौद्ध मठ में गुरु पदमसंभव महापूजा और लामा नृत्य के दसवें उत्सव पर बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन के दौरान किया। कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। इस धरती पर महान विद्वान महात्मा गांधी सरीखे लोग रहे।
विज्ञापन
भारत तिब्बत का गुरु है। दलाईलामा जैसे महान गुरुओं के कारण ही समाज के लोग सुरक्षित और शांतिप्रिय रूप से जीवनयापन कर रहे हैं। रिजजू ने कहा कि वह यहां आने के लिए लंबे समय से विचार कर रहे थे। शेराबलिंग बौद्ध मठ में भट्टू मठ के गुरु ताई सितु रिंपोछे की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन में मठ लामाओं को बौद्ध धर्म की शिक्षा देने में अहम योगदान निभा रहा है।
विज्ञापन
वह इस संस्थान के उत्थान में हरसंभव सहायता देंगे। इससे पूर्व गुरु ताई सितु रिपोंछे ने कहा कि 1979 से लेकर अब तक के समय में इस शिक्षण संस्थान ने भारत के सहयोग से विकास का लंबा रास्ता तय किया है। उत्सव के दौरान संस्थान के लामाओं ने लामा नृत्य पेश किया। इस अवसर पर कांगड़ा चंबा लोकसभा सीट से सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शांता कुमार, बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे।