{"_id":"5ea6b79b8ebc3ea821496d8e","slug":"kiratpur-manali-four-lane-road-project-work-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरतपुर-मनाली फोरलेन का काम शुरू, कटिंग में जुटी मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरतपुर-मनाली फोरलेन का काम शुरू, कटिंग में जुटी मशीनें
Mon, 27 Apr 2020 04:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 27 Apr 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
मंडी में बिंद्राबणी के आगे पहाड़ की कटाई में लगी मशीनें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में बंद पड़े किरतपुर-मनाली फोरलेन का काम फिर शुरू हो गया है। करीब एक माह बाद पहाड़ों की कटाई के साथ काम शुरू किया गया है। रविवार और सोमवार को मंडी से करीब चार किलोमीटर दूर बिंद्राबणी के पास जेसीबी कटाई के काम में लगी रहीं। लेबर कम रही। सामाजिक दूरी के अलावा श्रमिकों को मास्क, सैनिटाइजर और उपकरणों की सैनिटाइजेशन की भी ख्याल रखा गया। लॉकडाउन और कर्फ्यू में करीब एक महीने से काम नहीं हो सका है।
विज्ञापन
सरकारी निर्देशों के अनुरूप इस काम में तेजी लाई जा सकती है। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी वीरेंद्र लखनपाल ने बताया कि रविवार को पंडोह तक काम शुरू हो गया है। महत्वाकांक्षी किरतपुर-मनाली फोरलेन लगभग 7 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट है। पहले चरण का निर्माण कार्य किरतपुर से नेरचौक तक चल रहा है। यह हिस्सा लगभग 2260 करोड़ से बनाया जा रहा है। इसे जून 2018 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था, जो पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
नेरचौक से मनाली तक प्रस्तावित फोरलेन का कार्य दूसरे चरण में होगा। मंडी से लेकर औट टनल तक काम काफी चुनौतीपूर्ण है। पंडोह से औट तक बन रही 10 टनलों का कार्य बड़ी चुनौती है। औट के पास पहले से तीन किमी लंबी टनल हैं। कुल्लू-मनाली का सारा ट्रैफिक इसी टनल से होकर जाता है। फोरलेन के लिए इसके समानांतर 2.9 किमी की एक और टनल बनाई गई है। कुछ टनल के छोर आपस में मिल भी चुके हैं। दोनों टनलों को बीच में तीन जगह कनेक्ट करने को कनेक्टर बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ से कम होगी 60 किमी दूरी
फोरलेन प्रोजेक्ट बनने से चंडीगढ़ से मनाली की दूरी लगभग 50 से 60 किमी कम होगी। इससे पर्यटकों के लगभग 2 घंटे के समय की बचत होगी। चंडीगढ़ से मनाली तक दूरी वर्तमान में लगभग 320 किमी है। यह कम होकर लगभग 260 किमी रह जाएगी। चंडीगढ़ से मनाली लगभग 7 घंटे में पहुंच सकेंगे। वर्तमान में चंडीगढ़ से मनाली पहुंचने के लिए लगभग 9 से 10 घंटे लगते हैं।