फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kiran assistant loco pilot in Indian Railway training in kanpur hails from palampur himachal

पालमपुर की बेटी किरण दौड़ाएंगी रेलगाड़ी, कानपुर में ले रहीं प्रशिक्षण

Mon, 02 Mar 2020 12:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, भवारना (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, भवारना (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Mar 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Kiran assistant loco pilot in Indian Railway training in kanpur hails from palampur himachal
- फोटो : अमर उजाला

उपमंडल पालमपुर के एक चालक की बेटी किरण बाला अब रेल ट्रैक पर ट्रेन दौड़ाते हुए नजर आएंगी। युवती की तैनाती रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के पद पर हुई है। युवती इसके लिए रेलवे डिवीजन कानपुर में प्रशिक्षण ले रही हैं। किरण की नियुक्ति से उसके गांव सहित पूरे उपमंडल में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उपमंडल पालमपुर की ग्राम पंचायत पुन्नर की मसेरना गांव की किरण बाला पुत्री राजेंद्र कुमार रेलवे में एएलपी पद पर तैनात हुई हैं। किरण के पिता राजेंद्र कुमार सरकारी विभाग से चालक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। किरण ने अपनी दसवीं की पढ़ाई दैहण स्कूल से पास की है, जबकि भवारना से उसने जमा दो की पढ़ाई पूरी कर बीटेक की शिक्षा हासिल की है।
विज्ञापन


पुन्नर पंचायत प्रधान शमा देवी, उपप्रधान सीमा, वार्ड सदस्य सुरेश कुमार, यशवंत, स्वर्णा देवी, गांववासी विनोद, अजय, अमरजीत, बलवीर आदि ने किरण को बधाई दी है। किरण के पिता राजेंद्र कुमार ने कहा कि उनकी लड़की शुरू से ही पढ़ाई में तेज थी और वह कुछ अच्छा करना चाहती थी। किरण अपनी इस मेहनत का श्रेय गुरुजनों और परिजनों को देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed