{"_id":"64cf579cf01622973404b2b8","slug":"kinner-kailash-yatra-2023-from-15-to-30-august-2023-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kinner Kailash Yatra 2023: 15 से 30 अगस्त तक चलेगी किन्नर-कैलाश यात्रा, प्रतिदिन 350 लोगों को ही मिलेगी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kinner Kailash Yatra 2023: 15 से 30 अगस्त तक चलेगी किन्नर-कैलाश यात्रा, प्रतिदिन 350 लोगों को ही मिलेगी अनुमति
Sun, 06 Aug 2023 01:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:50 PM IST
सार
यात्रा के लिए पंजीकरण करवाना आवश्यक रहेगा। ऑफलाइन पंजीकरण के लिए जिला पर्यटन विभाग से संपर्क किया जा सकता है और ऑनलाइन पंजीकरण के लिए वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण किया जा सकता है।
विज्ञापन
किन्नर कैलाश (फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किन्नर कैलाश यात्रा 15 से 30 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। यात्रा के लिए शनिवार से ऑनलाइन-ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह बात एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने यात्रा के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में कही। उन्होंने यात्रा के आयोजन को लेकर जिले के सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों के लिए यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करें।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस और होमगार्ड के अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त मात्रा में जवानों की तैनाती करने के दिशा-निर्देश दिए। एक त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान हर प्रकार की चिकित्सीय आवश्यकता को पूर्ण करें और यात्रा के अधिकतर स्थानों पर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाएं।
विज्ञापन
वन विभाग को रास्ते का सुधारीकरण, मार्ग में सुगमता लाने और सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिए। यात्रा के लिए पंजीकरण करवाना आवश्यक रहेगा। ऑफलाइन पंजीकरण के लिए जिला पर्यटन विभाग से संपर्क किया जा सकता है और ऑनलाइन पंजीकरण के लिए वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण किया जा सकता है।
विज्ञापन