{"_id":"62e68550165b254dba029643","slug":"kinner-kailash-yatra-2022-will-started-on-1-august-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kinner Kailash Yatra: किन्नर कैलाश यात्रा कल से, पहले दिन जाएगा 96 श्रद्धालुओं का जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kinner Kailash Yatra: किन्नर कैलाश यात्रा कल से, पहले दिन जाएगा 96 श्रद्धालुओं का जत्था
Sun, 31 Jul 2022 07:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, सांगला (किन्नौर)
अमर उजाला ब्यूरो, सांगला (किन्नौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 31 Jul 2022 07:07 PM IST
सार
एक अगस्त से शुरू होने वाली किन्नर कैलाश यात्रा 15 अगस्त तक चलेगी। करीब 16 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई पार करने के बाद शिव भक्त महादेव के दर्शन कर पाएंगे।
विज्ञापन
किन्नर कैलाश (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
समुद्रतल से करीब 19,849 फीट की ऊंचाई पर स्थित महादेव की पवित्र स्थली किन्नर कैलाश यात्रा का रोमांच सोमवार से शुरू होगा। पहले दिन दिल्ली, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, बंगलूरू, जम्मू-कश्मीर और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के 96 श्रद्धालुओं का जत्था यात्रा पर जाएगा। रविवार को यात्रा के प्रथम पड़ाव तांगलिंग में स्वास्थ्य जांच के बाद ही इन श्रद्धालुओं को यात्रा की अनुमति दी गई है। यात्रा के लिए 60 श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन जबकि 36 ने ऑफलाइन पंजीकरण करवाया था। कोरोना महामारी के चलते बीते दो वर्षों से किन्नर कैलाश यात्रा का संचालन नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
एक अगस्त से शुरू होने वाली किन्नर कैलाश यात्रा 15 अगस्त तक चलेगी। करीब 16 किलोमीटर की कठिन चढ़ाई पार करने के बाद शिव भक्त महादेव के दर्शन कर पाएंगे। रविवार को यात्रा के पहले पड़ाव तांगलिंग में सुबह 9:30 से दोपहर बाद 4:00 बजे तक श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच की गई। तहसीलदार कल्पा विवेक नेगी की देखरेख में यात्रियों के पंजीकरण की जांच की गई। यात्रा को सुगम बनाने के लिए जगह-जगह पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। जिला प्रशासन और तांगलिंग गांव के ईष्ट देवता परका शांगकरेस किन्नर कैलाश यात्रा संचालन कमेटी द्वारा श्रद्धालुओं के रहने की व्यवस्था गणेश पार्क और शाकार नामक जगह पर अस्थायी शिविरों में की गई है।
विज्ञापन
पहले दिन यात्रियों का ठहराव गणेश पार्क में होगा। दूसरे दिन आठ किलोमीटर की चढ़ाई पार कर शिवलिंग के दर्शन कर पाएंगे। जिला पर्यटन अधिकारी एवं एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता और किन्नर कैलाश यात्रा संचालन कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेगी, महासचिव भूपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गणेश पार्क से किन्नौर कैलाश शिवलिंग तक क्यूआरटी और स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया गया है। यदि मौसम बिगड़ा तो यात्रा पर रोक भी लगाई जा सकती है।
विज्ञापन