किन्नर कैलाश यात्रा आज से, जानिए क्या हैं इस बार खास इंतजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्था का प्रतीक किन्नर कैलाश यात्रा शुरू हो गई है। किन्नर कैलाश पर्वत पर समुद्र तल से 24 हजार फीट की ऊंचाई पर शिवलिंग स्थापित है। यात्रा में देश भर से श्रद्धालु हिस्सा लेंगे। यात्रा के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। यह यात्रा एक से 11 अगस्त तक चलेगी। यात्रा के दौरान किन्नर कैलाश यात्रा कमेटी की ओर से पवारी नामक स्थान पर लंगर की व्यवस्था की जाएगी।
बताया जाता है कि किन्नर कैलाश पर्वत दिन में सात बार रंग बदलता है। शिवलिंग के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। किन्नर कैलाश स्थित शिवलिंग की ऊंचाई 40 चालीस फीट और चौड़ाई 16 फीट है।
यात्रा के दौरान गणेश पार्क स्थल और पार्वती कुंड के दर्शन किए जाते हैं। किन्नर कैलाश कमेटी अध्यक्ष विपल कांत ने कहा कि श्रद्धालुओं को रास्ते के लिए खाना पैक कर देने की व्यवस्था भी की है। श्रद्धालु पोलीथिन का प्रयोग न करें।
सभी श्रद्धालुओं का होगा पंजीकरण
उन्होंने कहा कि बैस कैंप पर हिदायत बैनर भी लगाया जाएगा। इसी तरह किन्नर कैलाश पर बहुमूल्य जड़ी-बूटी ब्रह्मकमल और अन्य फूलों को श्रद्धालु नुकसान न पहुंचाए। सेवा संस्थान संघ की ओर से भी श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई है। उधर, एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र शर्मा ने बताया कि किन्नर कैलाश यात्रा सोमवार से शुरू होगा।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालुओं का पंजीकरण किया जाएगा। एक अगस्त से लेकर 11 अगस्त तक प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा का प्रंबध किया जाएगा। होमगार्ड और पुलिस के जवान हर समय लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात रहेंगे।