{"_id":"64ff43ba76b32c012808fb56","slug":"kinnaur-s-vinakshi-won-gold-in-international-boxing-competition-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kinnaur News: किन्नौर की विनाक्षी ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kinnaur News: किन्नौर की विनाक्षी ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड
Mon, 11 Sep 2023 10:14 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 11 Sep 2023 10:14 PM IST
सार
बोस्निया में आयोजित प्रतियोगिता में विनाक्षी को सर्वश्रेष्ठ तकनीक महिला बॉक्सर के खिताब से भी नवाजा गया है।
विज्ञापन
बॉक्सर विनाक्षी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर सांगला की बॉक्सर विनाक्षी ने अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। बोस्निया में आयोजित प्रतियोगिता में विनाक्षी को सर्वश्रेष्ठ तकनीक महिला बॉक्सर के खिताब से भी नवाजा गया है। 4 से 11 सितंबर तक हुई प्रतियोगिता में सांगला की विनाक्षी ने देश का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन
विनाक्षी ने जीत का श्रेय माता-पिता, जेएसडब्ल्यू और अपने कोच को दिया है। जेएसडब्ल्यू ने शिखर फैलोशिप स्कीम के तहत विनाक्षी को एक लाख देने की घोषणा की है। विनाक्षी ने इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में मेडल जीते हैं। अब वह इंडिया कैंप में विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन