फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kinnaur bus accident, one more injured died.

किन्नौर बस हादसाः एक और घायल ने तोड़ा दम

Thu, 03 Sep 2015 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर, भावानगर (किन्नौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर, भावानगर (किन्नौर) Updated Thu, 03 Sep 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
kinnaur bus accident, one more injured died.

हिमाचल के जिला किन्नौर में नाथपा के पास हुए निजी बस हादसे में घायल हुए एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। सुंगरा निवासी भागजीत की पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है। अब तक नाथपा बस हादसे में मरने वालों की संख्या 21 हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसरा भागजीत की गंभीर स्थिति को देखते हुए आईजीएमसी शिमला से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। एसएचओ भावानगर प्रकाश नेगी ने कहा कि आईजीएमसी से पीजीआई रेफर किए गए भागजीत की मौत हो गई है।
विज्ञापन


उसके शव को भावानगर सीएचसी लाकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। गौरतलब है कि ओवरटेक के चक्कर में निजी बस चालक ने नियंत्रण खो दिया था जिससे बस गहरी खाई में जा गिरी थी। इससे 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, चार अन्य घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ा था। नाथपा बस हादसे पर किन्नौर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष और प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीत नेगी ने गहरा दुख प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed