किन्नौर: बटसेरी पुल वाहनों के लिए बहाल, अब समय पर मंडियों तक पहुंचेगा सेब
अमर उजाला नेटवर्क, सांगला(किन्नौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:24 PM IST
सार
पुल निर्माण में यात्रिंक उपमंडल भावानगर के कनिष्ठ अभियंता भीम सेन नेगी की अगुवाई में 11 सदस्यों की टीम बनाई गई थी। मंगलवार को बटसेरी गांव के ईष्ट देवता बद्री नारायण और विष्णु नारायण की पूजा के बाद पुल पर वाहनों की आवाजाही शुरू की गई। इस अवसर पर एसई लोक निर्माण विभाग रामपुर पासंग नेगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बटसेरी पुल वाहनों के लिए बहाल
- फोटो : अमर उजाला