फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Khushboo won the speech competition and Anishka won the painting competition

Shimla News: भाषण में खुशबू और चित्रकला स्पर्धा में अनिष्का ने मारी बाजी

Thu, 26 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Khushboo won the speech competition and Anishka won the painting competition
नशे के खिलाफ आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को डीसी ने नवाजा, लेखन प्रतियोगिता में महक रहीं अव्वल
विज्ञापन

नशे के खिलाफ संवाद ही समाधान : अनुपम कश्यप
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस पर वीरवार को बचत भवन सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन भी किया गया।

इसमें भाषण प्रतियोगिता में टूटीकंडी स्कूल की खुशबू ने प्रथम स्थान हासिल किया। केवी जाखू से अन्वेषा ने द्वितीय स्थान और टूटीकंडी स्कूल के आर्यन ने तृतीय स्थान हासिल किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में एसडी स्कूल की महक ने पहला, आजाद ने दूसरा और सेंट थॉमस स्कूल से मनरीत तीसरे स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में एसडी स्कूल की अनिष्का ने प्रथम स्थान, मानवी दास ने द्वितीय और टुटीकंडी से इतमोन ने तृतीय स्थान हासिल किया। उपायुक्त (डीसी) अनुपम कश्यप ने प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


उपायुक्त ने युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरुकता फैलाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशा समाज को भीतर से खोखला कर रहा है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन, समाज, अभिभावकों और युवाओं को मिलकर कार्य करना होगा। कहा कि नशे के खिलाफ संवाद ही समाधान है। सभी बच्चों को अपने माता-पिता के साथ संवाद स्थापित करना होगा। उपचिकित्सा अधीक्षक आईजीएमसी डॉ. प्रवीण एस भाटिया और डीएसपी पुलिस मुख्यालय विजय रघुवंशी ने नशे के कारण, प्रभाव और रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दी। नशे के दलदल से बाहर निकले ड्रग वाॅरियर राकेश शर्मा और दूनीचंद ने भी अपने विचार साझा किए। उपायुक्त ने लोगों को नशा निवारण पर शपथ दिलाई और हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, उपमंडल अधिकारी (ना.) शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा, डीपीआरओ सिंपल सकलानी, डीएलओ अनिल हारटा और टीडब्ल्यूओ सुरेंद्र भीमटा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed