फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Khushal Singh takes over charge of ex-serviceman corporation

खुशाल सिंह ने संभाला पूर्व सैनिक निगम का कार्यभार, सेना में भर्ती कोटा बढ़ाने को लेकर ये कहा

Tue, 30 Jul 2019 07:42 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Jul 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Khushal Singh takes over charge of ex-serviceman corporation
- फोटो : अमर उजाला

सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम का अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में खुशाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सभी को पहुंचाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे। पूर्व सैनिक जो युवा अवस्था में देश की सेवा करने के उपरांत सेवानिवृत्त होकर आते हैं, उन्हें पुन: रोजगार देना प्राथमिकता रहेगी।

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल रेजिमेंट की स्थापना होनी चाहिए। सेना में भर्ती कोटा भी बढ़ाया जाना चाहिए। वह इस मामले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से शीघ्र बात करेंगे। कार्यभार संभालने के दौरान उनकी यूनिट के कैप्टन सुरजीत सिंह, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, सूबेदार प्रसिनो, हवलदार अश्वनी सोहारू ने भी उनका स्वागत किया। उनकी धर्मपत्नी भी इस मौके पर मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed