फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Khalistan flag case: Security beefed up at Shimla railway station after high alert

खालिस्तान झंडा मामला: हाई अलर्ट के बाद शिमला रेलवे स्टेशन में बढ़ाई सुरक्षा

Tue, 10 May 2022 02:43 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 May 2022 02:43 AM IST
सार

श्मिला स्टेशन परिसर में आने जाने वाले हर व्यक्ति पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैद हैं।

विज्ञापन
Khalistan flag case: Security beefed up at Shimla railway station after high alert
शिमला रेलवे स्टेशन में बढ़ाई सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मशाला स्थित विधानसभा भवन के गेट और दीवारों पर खालिस्तान के झंडे लगाने के बाद प्रदेश भर में हाई अलर्ट जारी होने के बाद शिमला रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। स्टेशन परिसर में आने जाने वाले हर व्यक्ति पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैद हैं। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सीसीटीवी कंट्रोल रूम से हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं। सोमवार को अमर उजाला ने रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

विज्ञापन


स्थान : रेलवे स्टेशन शिमला, प्लेट फार्म नंबर एक
जीआरपी के एसएचओ राजकुमार ठाकुर की अगुवाई में कांस्टेबल स्टेशन परिसर में मुस्तैद हैं। हर आने जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। प्लेटफार्म नंबर दो पर आरपीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। प्लेटफार्म नंबर एक पर कालका की ओर जाने वाली ट्रेन खड़ी है। जीआरपी के जवान ट्रेन के कोच में बैठे यात्रियों पर भी नजर बनाए हुए हैं। समय 12:40 बजे, स्टेशन मास्टर ने हॉली डे स्पेशल ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर पहुंचने की उद्घोषणा की। जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने तुरंत प्लेटफार्म नंबर 2 पर मोर्चा संभाल लिया। सबसे पहले कुलियों की भीड़ को हटाया गया, ताकि अव्यवस्था पैदा न हो।
विज्ञापन


ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही एसएचओ राजकुमार दो कांस्टेबलों के साथ कोच में सवार हो गए और ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थों को लेकर निरीक्षण किया। हैंड मेटल डिटेक्टर की मदद से यात्रियों के बैग जांचे गए। आरपीएफ के जवानों ने गाड़ी से बाहर उतरे यात्रियों के सामान का निरीक्षण किया। करीब 15 से 20 मिनट तक निरीक्षण अभियान चला रहा। इस दौरान प्लेटफार्म पर घूम रहे कुलियों को टोकन (बिल्ला) पहनने के भी निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed