फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Khadi board will establish 430 new units before March: Guleria

खादी बोर्ड मार्च से पहले 430 नई इकाइयां स्थापित करेगा: गुलेरिया

Sat, 06 Feb 2021 10:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Feb 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Khadi board will establish 430 new units before March: Guleria
खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड ने 364 नई इकाइयां स्थापित करने के लक्ष्य के मुकाबले 287 इकाइयां स्थापित की हैं। नई इकाइयों के अभी 143 आवेदन बैंक में लंबित पड़े हैं। जल्द ही यह लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा और प्रदेश में मार्च से पहले 430 नई इकाइयां स्थापित की जाएंगी। खादी बोर्ड ने इस वर्ष 2912 लोगों को रोजगार देना था और अभी तक 2296 लोगों को रोजगार दे चुके हैं। हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड  के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया  की अध्यक्षता में शनिवार को बोर्ड के निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन


इन इकाइयों को 9.20 करोड़ रुपये की सब्सिडी आवंटित कर दी गई है। मार्च तक यह आंकड़ा 12 करोड़ से ऊपर जाएगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड की मूल अवधारणा अपने गांव को समृद्ध बना कर देश को समृद्ध बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस प्रकार से खादी की ब्रांडिंग पूरे विश्व में कर रहे हैं, उसका भी बड़ा लाभ मिल रहा है। लोगों में खादी को लेकर रुझान बढ़ रहा है। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल चौहान, वित्तीय सलाहकार वेनी प्रसाद और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed