हिमाचल में कड़ाके की ठंड, यहां माइनस में पहुंच गया पारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में एकाएक ठंड बढ़ गई है। लाहौल स्पीति जिले के केलांग में पारा -0.9 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। मनाली में तापमान 2.6, भुंतर में 5.0 और सोलन का न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। राजधानी शिमला में ठंडी हवाएं चलती रहीं।
रविवार को राजधानी का तापमान भी 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र शिमला के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं। ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे जा रहा है, वहीं मध्यवर्ती और निचले क्षेत्रों में भी पारा लगातार लुढ़क रहा है।
एक हफ्ते तक बारिश के आसार नहीं
इससे ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। प्रदेश में खेती-बागवानी के काम के लिए इन दिनों बारिश जरूरी है, मगर आगामी दिनों में इसकी भी कोई संभावना नहीं है।
मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान में गिरावट होती रहेगी। उन्होंने कहा कि इसकी वजह सर्दी के पीक सीजन का नजदीक आना है। हालांकि, बारिश होने के आगामी एक सप्ताह तक कोई भी आसार नहीं हैं।