चंबा में 150 साल पुराना मंदिर जलकर राख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के चंबा जिले में डेढ़ सौ साल पुराना शिव पुत्र कार्तिक स्वामी का केलंग बजीर मंदिर घट सोमवार रात जलकर राख हो गया। छतराड़ी से कुछ दूर कूंर पंचायत के घट गांव में यह मंदिर देवदार की लकड़ी से बना था।
आग से सोने और पीतल की मूर्तियों समेत बर्तन भंडार जल गया है। मंदिर में बिजली कनेक्शन नहीं था, ऐसे में आग कैसे लगी, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।
सोने-चांदी के आभूषण भी राख
पुजारी रविंद्र ने बताया कि मंदिर में केलंग बजीर की सोने से बनी छोटी मूर्ति, पीतल और अन्य धातुओं की मूर्तियों समेत श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषण जल गए हैं।
उधर, नायब तहसीलदार धरवाला बाल कृष्ण ने बताया कि आग से लगभग पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने कहा कि नुकसान का वास्तविक आकलन पटवारी की रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा।