प्रियंका की 'मैरी कॉम' का ये है दबंग इंस्पेक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक चैंपियन मैरीकॉम के जीवन पर आधारित इस फिल्म में बॉलीवुड की बिंदास बाला प्रियंका चोपड़ा बॉक्सर का किरदार निभा रही हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में देवभूमि कुल्लू निवासी मशहूर रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर भी अहम भूमिका निभा रहे हैं।
फिल्म में वह दबंग इंस्पेक्टर का किरदार निभाते दिखेंगे। इस दौरान वह प्रियंका चोपड़ा को अस्पताल पहुंचाने में मदद करते हैं। इसी के बाद मैरीकॉम बनीं प्रियंका चोपड़ा ओलंपिक चैंपियन बनने का प्रण लेती हैं।
केहर सिंह ने बताया कि फिल्म को लेकर वह खासे उत्साहित हैं। लिहाजा, खुद को बड़े पर्दे पर देखने तथा लोगों की प्रतिक्रिया जानने को फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने का मन बना रहे हैं। उन्हें फिल्म के प्रीमियर में शामिल होने का न्योता भी मिला है।
मगर किन्हीं कारणों के चलते इसमें शामिल नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू-मनाली में शूटिंग के दौरान प्रियंका चोपड़ा की सहपाठी के तौर पर रीना भाटिया और सुनीता ने भी काम किया है। उधर, अपना घर, गांव और घाटी को पर्दे पर देखने के लिए स्थानीय लोगों में भी भारी क्रेज है।