फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   KCC Bank MD Sandeep Kadam transfer by Himachal Govt

एमडी की कुर्सी बनी फुटबाल, एक महीने के भीतर कदम को भी पद से हटाया

Sun, 29 Jul 2018 01:54 PM IST
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 29 Jul 2018 01:54 PM IST
विज्ञापन
KCC Bank MD Sandeep Kadam transfer by Himachal Govt
हिमाचल प्रदेश सरकार

जयराम सरकार ने केसीसी बैंक में एमडी की कुर्सी को फुटबाल बना दिया है। महज एक महीने के भीतर सरकार ने बैंक में तीसरा एमडी तैनात कर दिया है। आईएएस अधिकारी राखिल काहलो के बाद अब संदीप कदम की भी एमडी पद से छुट्टी कर दी है। दोनों अधिकारी एमडी की कुर्सी पर एक हफ्ते से ज्यादा नहीं टिक पाए।

विज्ञापन


केसीसी बैंक में नई तैनाती के तौर पर एडीसी कांगड़ा केके सरोज को एमडी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। दिलचस्प है कि इस बार किरकिरी से बचने के लिए सरकार ने संदीप कदम को हटाने और केके सरोच की तैनाती की प्रक्रिया को गुपचुप तरीके से अंजाम दिया। कदम की ट्रांसफर और सरोच की तैनाती के आदेशों की अधिसूचना तक सरकार ने अपनी वेबसाइट पर नहीं डाली।
विज्ञापन


पीसी अकेला को हटाने के बाद सरकार ने 30 जून को आईएएस अधिकारी राखिल काहलो को दोबारा से केसीसी बैंक में एमडी के पद पर तैनाती दी थी। काहलो ने 2 जुलाई को ज्वाइन किया था। 4 जुलाई को उन्हें पद से हटाया गया। 4 जुलाई को एमसी धर्मशाला के कमिश्नर संदीप कदम को केसीसी बैंक के एमडी पद का अतिरिक्त कार्यभार देने के आर्डर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ़ हफ्ते की छुट्टी से आने के बाद कदम ने केसीसी बैंक के एमडी के पद पर अतिरिक्त कार्यभार संभाला। ज्वाइनिंग के करीब 5 दिन के भीतर ही सरकार ने कदम को भी एमडी के पद से हटाकर एडीसी कांगड़ा केके सरोच को अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया। वर्तमान में केसीसी बैंक में एमडी और प्रशासक के दोनों पद गाड़ी की स्टेपनी की तरह अतिरिक्त कार्यभार के सहारे चल रहे हैं।

राजनीति की चक्की में ऐसे पिसा एमडी पद

KCC Bank MD Sandeep Kadam transfer by Himachal Govt

सूत्रों के अनुसार जगदीश सपैहिया को चेयरमैन पद से हटाने के लिए पूर्व एमडी पीसी अकेला सरकार की आंखों का तारा बन गए थे। लेकिन, कांग्रेस कार्यकाल के समय विवादों में आए 65 करोड़ के लोन की बकाया रकम को देने से मना करने के बाद अकेला की एमडी के पद से छुट्टी हो गई। इसके बाद कांगड़ा के एक मंत्री द्वारा सहकारिता मंत्री डा. राजीव सैजल को बाईपास करके आईएएस अधिकारी राखिल काहलो को बैंक के एमडी के पद पर तैनाती दी गई।

लेकिन, इस पर विवाद होने के बाद यह मामला शांता कुमार के पास पहुंच गया। फिर काहलो को हटाकर एमसी धर्मशाला के कमिश्नर संदीप कदम को केसीसी बैंक के एमडी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया। बताया जा रहा है कि कांगड़ा के डीसी संदीप कुमार जिनके पास केसीसी बैंक के प्रशासक का अतिरिक्त कार्यभार है, वह आईएएस अधिकारी संदीप कदम से जूनियर हैं।

ऐसा चार्ज मिलने से संदीप कदम नाराज बताए जा रहे थे। इसके बाद सरकार ने कदम को एमडी के पद से हटाकर अब प्रशासक से जूनियर अधिकारी एडीसी केके सरोच को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इस सारे माजरे में सरकार की खूब किरकिरी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed