{"_id":"5d5e4a828ebc3e6c8f652c78","slug":"kavita-pundir-acting-in-pahari-song-yaariyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी गीत यारियां में कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभा रही है कविता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी गीत यारियां में कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभा रही है कविता
Thu, 22 Aug 2019 01:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर
सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
सुरेश तोमर, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 22 Aug 2019 01:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
मॉडलिंग, टीवी डांस लाइव शो और पंजाबी एलबम गीतों में अभिनय कर चुकीं कविता पुंडीर ने पहाड़ी एलबम यारियां गीत में कॉलेज स्टूडेंट का किरदार निभाया है। गिरिपार के शिलाई क्षेत्र के उभरते लोक गायक दीप खदराई और किरनेश पुंडीर के साथ कविता ने शानदार अभिनय किया है।
विज्ञापन
गीत की शूटिंग शिलाई कॉलेज, दूरदराज गांव ठोंठा जाखल, उत्तराखंड के चकराता तथा विकासनगर में हुई है। गीत को पहाड़ी लोक गायक दीप खदराई ने आवाज भी दी है। कविता पुंडीर ने कहा कि परिजनों तथा दोस्तों का खूब साथ मिला है।
विज्ञापन
डांसिंग व मॉडलिंग के कुछ खिताब जीते हैं। पंजाबी, हिंदी गीत एलबम के बाद पहली पहाड़ी अलबम में अभिनय का मौका मिला। शिलाई क्षेत्र के सखोली पंचायत के ग्राम बिराखना निवासी कविता के पिता जगत सिंह पुंडीर व मां गीता पुंडीर समेत परिजन बेटी की पहाड़ी एलबम को मिल रही सफलता से खुश हैं।
विज्ञापन
कविता पुंडीर पांवटा कॉलेज में विज्ञान संकाय की छात्रा हैं। कितना दम टीवी रियलिटी शो के फिनाले तक पहुंची थीं। मिस आईवा हिमाचल-2017 का खिताब जीत चुकी हैं। 2018 में कविता की मिस करदियां तो होणिएं जरूर पंजाबी एलबम गीत भी काफी पसंद किया गया था।