{"_id":"596df7234f1c1b33118b45c4","slug":"kaul-singh-thakur-statement-on-hp-vidhansabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौल सिंह ने बताया हिमाचल में इनकी अगुवाई में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौल सिंह ने बताया हिमाचल में इनकी अगुवाई में चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर(मंडी)
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य, राजस्व एवं कानून मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी सीएम वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। प्रदेश का सर्वांगीण विकास कांग्रेस की देन है। पथ यात्रा के माध्यम से सरकार के विकास को सूबे की आम जनता के बीच ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
मंगलवार को द्रंग क्षेत्र की ग्राम पंचायत कतींडी के रुंझ गांव में आराध्य देव बुढापिंगल ऋषि के भंडार में विधिवत पूजा अर्चना करने उपरांत विकास पथ यात्रा का शुभारंभ के दौरान वह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विकास पर विश्वास रखती है। सूबे में वर्तमान कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने विकास की नई इबारत लिखी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट और मजबूत है। संगठन और सरकार में आपसी समन्वय स्थापित है।
विज्ञापन
सरकार की उपलब्धियों को आम जनता के बीच ले जाना कार्यकर्ताओं का धर्म है। जिन लोक लुहावने वायदों के साथ केंद्र में मोदी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ सता में आई थी। आज एक भी वायदा पूरा नही कर पाई है।
पूर्व की यूपीए सरकार के समय मे शुरू की योजनाओं को ही नाम बदल कर लागू किया जा रहा है। केंद्र सरकार अपने वायदों से भटक कर जहां आम जनता को बोझ में डाल रही है। वहीं देश की एकता और अखंडता को भी खतरे में डाल रही है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं द्रंग कांग्रेस प्रभारी इंद्र सिंह ठाकुर, मंडी जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा, द्रंग ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव जोगिंद्र गुलेरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्जला ठाकुर, महासचिव रेशमा ठाकुर, संजय शर्मा, विकलांग बोर्ड सदस्य लते राम, अनुसूचित जनजाति विभाग जिला अध्यक्ष बीर सिंह, अनुसूचित जाति अध्यक्ष कर्म चंद भाटिया, प्रेम सिंह, जय सिंह यादव, टेक सिंह, मेघ सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।