फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kaul singh thakur meeting with sonia gandhi in delhi

सोनिया के कान में क्या कह गए कौल सिंह?

Sun, 25 May 2014 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 25 May 2014 01:04 AM IST
विज्ञापन
kaul singh thakur meeting with sonia gandhi in delhi

हिमाचल कांग्रेस के नेताओं में शीत-युद्ध के बीच सोनिया गांधी के कान में कौल सिंह ठाकुर ने आखिर क्या कह डाला? मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बाद स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर भी सोनिया गांधी से मिले हैं।

विज्ञापन

पढ़ें, सुक्खू के बारे में ये क्या बोल बैठे सीएम!

विज्ञापन

वीरभद्र वीरवार और कौल सिंह ठाकुर शुक्रवार को मिले। उन्होंने अहमद पटेल से भी मुलाकात की। कौल की इस भेंट को वीरभद्र विरोधी खेमे की एक और हलचल माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम रहे कि कांग्रेस के विपक्ष में रहते हिमाचल में इस पार्टी के दो खेमे थे। एक वीरभद्र खेमा था तो दूसरा कौल सिंह का था। ये दोनों ही खेमे एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोले थे।


तब वीरभद्र और कौल सिंह कई बार एक-दूसरे के आमने सामने हुए। वीरभद्र खेमे ने तो कौल सिंह ठाकुर को प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने की मुहिम तक चलाई। कौल सिंह ने हाईकमान के कहने पर एक झटके में ही यह पद छोड़ दिया था।

बाद में सरकार बनी तो मंत्री बनने के कौल सिंह खामोश हो गए। इन दिनों जहां वीरभद्र के नेतृत्व के सरकार के खिलाफ कई कांग्रेस नेताओं ने गुपचुप मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में कौल सिंह की राहुल गांधी से हुई भेंट के भी ऐसे ही कई मायने निकाले जा रहे हैं।

कौल सिंह ठाकुर ने माना है कि वह शुक्रवार दोपहर बाद सोनिया गांधी से मिले हैं। उन्होंने सोनिया से कहा कि प्रदेश कांग्रेस पूरी तरह उनके साथ हैं।

उन्हें भरोसा दिलाया कि हिमाचल में संगठन और सरकार मिलकर काम चलेंगे। कौल सिंह बोले कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व पर उनकी कोई बात नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed