फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kaul singh has announced to remain active in politics

अपनी बात से पलटे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, किया ये एलान

Mon, 05 Feb 2018 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पधर (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, पधर (मंडी) Updated Mon, 05 Feb 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
kaul singh has announced to remain active in politics

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर अपनी ही बात से पलट गए हैं। कौल सिंह ठाकुर ने सक्रिय राजनीति में बने रहने का एलान कर दिया है। पूर्व मंत्री ने विधानसभा चुनाव के बाद सक्रिय राजनीति को अलविदा कह दिया था। 

विज्ञापन


उन्होंने किसी युवा नेता को अपनी राजनीतिक विरासत सौंपने का एलान किया था, लेकिन रविवार को वन विभाग के विश्राम गृह में आयोजित समीक्षा बैठक में कौल सिंह ठाकुर ने राजनीति में बने रहने का एलान कर दिया। 
विज्ञापन


बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में ठाकुर की राजनीतिक सक्रियता को क्षेत्र और पार्टी के लिए बेहद जरूरी करार दिया। इसी पर अड़े रहे कार्यकर्ताओं की बात रखते हुए कौल सिंह ने कहा, वे कार्यकर्ताओं और जनता की उम्मीदों के अनुरूप कार्य करने में यकीन रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कौल सिंह ठाकुर को द्रंग का  छात्र नेता बताया

kaul singh has announced to remain active in politics

भविष्य में भी ऐसा ही करते रहेंगे। इससे पूर्व बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कौल सिंह ठाकुर को द्रंग का एक  छत्र नेता बताया। कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में द्रंग का चहुंमुखी विकास हुआ है। भविष्य में भी द्रंग चुनाव क्षेत्र को आगे ले जाने में सक्षम हैं।

कार्यकर्ताओं के हठ को देखकर कौल सिंह ठाकुर ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम ठाकुर को हलके की सभी पंचायतों में कांग्रेस कमेटियों को भंग कर नए सिरे से कमेटियां, सब कमेटियां बनाने को कहा।

उन्होंने कहा कि इस बार उन्हें चुनावों में अपनों से ही धोखा मिला है। द्रंग की जनता को हमेशा अपना परिवार समझा है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव इंद्र सिंह, कृष्णपाल शर्मा, वामन देव ठाकुरए, ब्लाक अध्यक्ष प्रेम ठाकुर,

जोगिंदर गुलेरिया, ज्योति प्रकाश ठाकुर, भागीरथ सकलानी, चंद्रमणी ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्जला ठाकुर, रेशमा ठाकुर, मीर हुसैन, बीरी सिंह यादव, बलदेव शास्त्री, हितेश ठाकुर, केहर सिंह ठाकुर, यादविंदर शर्मा, भूप सिंह धरवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed