{"_id":"6ada11c3d30030a131043316","slug":"kathu-ward-gets-the-gift-of-community-hall-and-health-centre-shimla-news-c-19-sml1002-808223-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कैथू वार्ड को मिली सामुदायिक भवन और हेल्थ सेंटर की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कैथू वार्ड को मिली सामुदायिक भवन और हेल्थ सेंटर की सौगात
विज्ञापन
विधायक हरीश जनारथा ने किया उद्घाटन, वार्ड में 5.5 करोड़ के निर्माण कार्य पूरे, 84 कार्य प्रगति पर
वार्ड कार्यालयों में सफाई कर्मियों के लिए बनेंग चेंजिंग रूम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के कैथू वार्ड में ताराहॉल और लोअर कैथू में जनसुविधाओं से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। ताराहॉल में सामुदायिक भवन और सब हेल्थ सेंटर का उद्घाटन किया जबकि लोअर कैथू में नवनिर्मित नगर निगम पार्षद कार्यालय का शुभारंभ हुआ। वार्ड में अब तक 5.5 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि 84 कार्य प्रगति पर हैं। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया। वार्ड कार्यालयों में एक नई पहल के तहत नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के लिए चेंजिंग रूम भी तैयार किया है। इससे कर्मचारियों को काम के दौरान सुविधा मिलेगी। वहीं ताराहॉल में बने सामुदायिक भवन में आने वाले समय में सब हेल्थ सेंटर संचालित किया जाएगा। स्थानीय पार्षद कांता सुयाल ने बताया कि सब हेल्थ सेंटर के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि स्थानीय लोगों के आग्रह और प्रदेश सरकार के सहयोग से कैथू वार्ड में अब तक करीब 5.5 करोड़ के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। कई कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन और सब हेल्थ सेंटर जैसी सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए उपयोगी साबित होंगी। वहीं पार्षद कार्यालय के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं रखने और उनका समाधान करवाने के लिए सुविधाजनक मंच मिलेगा। विधायक ने कहा कि कैथू वार्ड में आने वाले समय में पार्किंग, एंबुलेंस रोड, पानी के टैंक और प्ले ग्राउंड बनाने के कार्य भी किए जाएंगे। चुंगीखाने से सड़क को वन-वे करने की प्रक्रिया चल रही है और अगले सप्ताह से इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है। वार्ड पार्षद की मांग पर विकास कार्यों के लिए करीब 30 लाख रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कैथू सहित पूरे शिमला शहर में विकास कार्य प्रगति पर हैं।
शहर में सड़कों को किया जाएगा चौड़ा
मशोबरा, ढली, बालूगंज, समरहिल और एडवांस्ड स्टडीज में घर-घर तक पाइप बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। पूरे शहर में भी यह कार्य किया जाना है। मुख्यमंत्री के सहयोग से शहर में सड़क चौड़ीकरण, खेल मैदानों के निर्माण के साथ-साथ रोपवे और टनल परियोजनाओं के कार्यों को भी जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।कार्यक्रम के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, स्थानीय पार्षद कांता सुयाल सहित अन्य पार्षद और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।