{"_id":"67cefb9aad2f41cef80d0cf8","slug":"kathi-grass-mats-became-peoples-choice-in-jute-fair-shimla-news-c-19-sml1001-499294-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जूट मेले में काठी घास के \nमैट बने लोगों की पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जूट मेले में काठी घास के मैट बने लोगों की पसंद
विज्ञापन
जूट के उत्पादों की हो रही खरीदारी
मैट 750 से 1500 रुपये में रखा है मैट का दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में चल रहे जूट मेले में माधुर काठी घास के मैट आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पश्चिम बंगाल से आए कारीगर के स्टॉल में यह मैट 750 से 1500 रुपये में बिक रहे हैं। इसके अलावा मेले में जूट के उत्पाद भी बिक्री के लिए रखे हैं। इसमें माधुर काठी घास से बने फोल्डिंग मैट लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
स्टॉल संचालक रेखा खंडा ने बताया कि पश्चिम बंगाल में माधुर काठी घास उगती है जिससे मैट बनाए जाते हैं। बताया कि एक मैट को बनाने में एक महीने का समय लग जाता है। इसे सर्दियों और गर्मियों में इस्तेमाल करने के लिए विशेष तकनीक से तैयार किया जाता है। घास को सूखाकर उसे धागों में बुना जाता है। एक तरफ कपड़े और ऊन का इस्तेमाल किया जाता है और दूसरी तरफ घास का इस्तेमाल करके बनाया जाता है। जूट मेले में काठी घास का रोल मैट 750 रुपये, आसन 200 और फुल साइज मैट 1500 रुपये में बिक रहा है। जूट से बने पर्स 100 और बड़े शॉपिंग बैग का मूल्य 350 रुपये रखा है। इस मेले में की-चेन, ऊन से बने खिलौने सहित अन्य सजावटी सामान रखा है।