फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kasumpti-Junga land becomes costlier than Shimla city

Shimla News: शिमला शहर से महंगी हो गई कसुम्पटी-जुन्गा की जमीन

Thu, 12 Dec 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Kasumpti-Junga land becomes costlier than Shimla city
खास खबर...
विज्ञापन

मालरोड में 7.12 लाख और कसुम्पटी-जुन्गा में 7.79 लाख बिस्वा पहुंच गए जमीन के दाम
फोरलेन निर्माण और शहर से बाहर जमीन खरीद की हसरत से बढ़े दाम
दीपक मेहता
शिमला। राजधानी शिमला के मालरोड के बाद अब कसुम्पटी-जुन्गा क्षेत्र की जमीन के रेेट सबसे ज्यादा हो गए हैं। यहां का जमीन के दाम 20,705 रुपये प्रति वर्ग मीटर पहुंच गए हैं।

शिमला शहरी क्षेत्र में मालरोड और रिज क्षेत्र में एक बिस्वा जमीन की कीमत 7,12,561 रुपये है जबकि कसुम्पटी-जुन्गा में जमीन के दाम 7,79,129 रुपये प्रति बिस्वा है। एक बीघा जमीन की कीमत 1,55,82,580 रुपये है। 20 बिस्वा का एक बीघा होता है।
विज्ञापन


मालरोड में जमीन के दाम 18,936 रुपये प्रति वर्ग मीटर हैं। इसी तरह बैम्लोई, छोटा शिमला, फागली, कनलोग, खलीनी, रामनगर, कृष्णानगर रोड में जमीन के रेट 20,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर हैं। प्रदेश के पहाड़ी जिलों में बड़ी परियोजनाओं की वजह से जमीनों के रेट बढ़े हैं। प्रशासन का तर्क है कि फोरलेन परियोजना निर्माण के कारण जमीन के दामों बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के मुताबिक शिमला-कालका फोरलेन परियोजना के बाद शिमला ग्रामीण, शहरी और जुन्गा क्षेत्र में जमीन के रेट में इजाफा हुआ है। इसके साथ की कसुम्पटी-जुन्गा क्षेत्र शहर से लगा बाहरी क्षेत्र है, शहर में जाम की स्थिति से बचने के लिए लोग इस क्षेत्र को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा शहर में जमीन खरीदना एवं मकान निर्माण के लिए कई बंदिशें हैं। सरकार से अनुमति भी मिली तो शर्तें भारी पड़ जाती हैं। वहीं शहर के मुकाबले इस क्षेत्र में लोग कई मंजिल तक भवनों का निर्माण कर सकते हैं। वहीं डीसी अनुपम कश्यप ने कहा कि जमीन की खरीद बढ़ी और दूसरा परियोजनाओं के निर्माण कार्यों के चलते जमीन के रेट काफी बढ़े हैं।



किस इलाके में कितने बढ़े दाम
शिमला शहरी : साल 2022-23 में मालरोड और रिज की जमीन के दाम 16,386 से बढ़कर 18,936 रुपयये और कसुम्पटी-जुन्गा के 17,917 रुपये से बढ़कर 20,705 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गए हैं। आंधड़ी, बाग, बगोग, बालूगंज, चौड़ा मैदान, चावग, गाहन, करेरु, समरहिल, चलौंठी, ड्यूडी और राजभवन में जमीन साढ़े 10 हजार रुपये से बढ़कर 11,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गई है। कलस्टेन, संजौली चौक, संजौली बाजार, लक्कड़ बाजार में जमीन के दाम 17,600 से बढ़कर 18,936 रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गए हैं।

शिमला ग्रामीण
शिमला ग्रामीण में पटवार सर्किल शोघी में जमीन के रेट 3,880 रुपये, कसुम्पटी के सरघीन, दोची, पंथाघाटी, रझाना, पट्टी, पटयोग, जगरोटी, कसुम्पटी-चवरोती, बड़ागांव और विकासनगर तक 4,500 से बढ़कर 7,000 हजार और पटवार सर्किल ब्यूलिया, टुटू, चायली, बढ़ई, मूलकोटी, मशोबरा, ढली, संजौली और ब्लदेयां के शेनाल में जमीन के दाम दो हजार से 9,000 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर हो गए हैं।


जुन्गा में रेवेन्यू विलेज बहली-खनलोग में 0 से 100 मीटर तक जमीन के रेट बढ़कर 1,023 रुपये, भड़ेच में 1,023 हजार रुपये, चनेयान पांडली, चौंरी, चेवरा, दवारू, ढल्याणा, धार कुफर, जाघेरी बैग, जंगल भलवाग, मेहदुदा मनूं, मेहफुजा, रथमू, जंगा, कोहन, कोट, कोटि, क्याणा, लोहा, महेशु, पुजारली, रोवालथी में 1,703 रुपये प्रति वर्ग मीटर रेट हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article