फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   ongc dehradun income tax delhi win volleyball competition rajgarh 2026

हिमाचल: वॉलीबॉल में ओएनजीसी देहरादून और आयकर दिल्ली की शानदार जीत, उत्तर रेलवे और सीआईएसआर रांची को हराया

Sun, 13 Sep 2026 10:55 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, राजगढ़ (सिरमौर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 13 Sep 2026 10:55 AM IST
सार

सिरमौर के राजगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय ठाकुर सूरत सिंह स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 में शनिवार को ओएनजीसी देहरादून और आयकर दिल्ली की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। ओएनजीसी ने उत्तर रेलवे को सीधे तीन सेटों में हराया, जबकि आयकर दिल्ली ने सीआईएसआर रांची को 25-23, 26-25 और 25-16 से मात दी। प्रतियोगिता का समापन 13 सितंबर को सांसद सुरेश कश्यप की मौजूदगी में होगा।

विज्ञापन
ongc dehradun income tax delhi win volleyball competition rajgarh 2026
वन विभाग की खेलों के दाैरान नाहन व सोलन के मध्य कबड्डी मैच। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पीच वैली वॉलीबॉल क्लब राजगढ़ की ओर से आयोजित अखिल भारतीय ठाकुर सूरत सिंह स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता-2026 में शनिवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में देश की विभिन्न प्रतिष्ठित टीमों के खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। शनिवार को हुए मुकाबलों में ओएनजीसी देहरादून और आयकर दिल्ली की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीत लिए।

विज्ञापन


पहले मुकाबले में ओएनजीसी देहरादून की टीम ने उत्तर रेलवे को एकतरफा मुकाबले में सीधे तीन सेटों में हराया। शुरुआत से ही ओएनजीसी के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और उत्तर रेलवे को मुकाबले में वापसी का अधिक मौका नहीं दिया। लगातार तीन सेट जीतकर ओएनजीसी ने प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण अंक हासिल किए और अगले दौर में प्रवेश की अपनी दावेदारी मजबूत की।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में आयकर दिल्ली और सीआईएसआर रांची के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। आयकर दिल्ली ने बेहतर तालमेल और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सीआईएसआर रांची को सीधे सेटों में पराजित किया। आयकर दिल्ली ने 25-23, 26-25 और 25-16 से मुकाबला अपने नाम किया। शुरुआती दोनों सेटों में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही, जबकि तीसरे सेट में आयकर दिल्ली ने बढ़त बनाते हुए आसानी से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का समापन 13 सितंबर को होगा, जिसमें शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर में हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में शनिवार को वाॅलीबाॅल का मैच रामपुर सर्कल और धर्मशाला के मध्य खेला गया। धर्मशाला ने दो सेट अपने नाम कर मैच जीता। कबड्डी का मैच सोलन और नाहन के मध्य खेला गया। सोलन की टीम इसमें विजयी रही। वन मंडलाधिकारी रामपुर गुरहर्ष सिंह ने सभी खिलाड़ियों से खेल में अनुशासन और टीम भावना बनाए रखने का आह्वान किया। प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed