फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kashmiri Pandit settled in Shimla celebrated the abolition of article 370 in jammu kashmir

जश्न में डूबे शिमला में बसे कश्मीरी पंडित, बोले-अब मिली है पूरी आजादी

Tue, 06 Aug 2019 12:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Aug 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
Kashmiri Pandit settled in Shimla celebrated the abolition of article 370 in jammu kashmir
- फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने और केंद्र शासित राज्य बनाने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद शिमला में बसे कश्मीरी पंडित जश्न में डूब गए। कश्मीरी पंडितों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।

विज्ञापन


केंद्र के फैसले के बाद कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की उम्मीद जग गई है। शिमला की कश्मीरी सभा ने कहा कि 99 फीसदी लोग 30 साल पहले घर छोड़ने को मजबूर हो गए थे। खाली हाथ कश्मीरी पंडित देश के अलग-अलग राज्यों में जाकर बसने को विवश हुए थे।
विज्ञापन


यह पलायन कई सालों तक जारी रहा। पिछली सरकारें यदि ऐसा कोई फैसला लेती तो हालात सुधर सकते थे। देश 70 साल तक खंडित रहा। अब ताजा फैसले के बाद बाहर के लोगों के कश्मीर में बसने का रास्ता खुलेगा। कश्मीर का विकास संभव हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह फैसला ऐतिहासिक 
कश्मीर में पैदा हुए कैथू वार्ड से भाजपा पार्षद सुनील धर ने कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला है। पहले की सरकारों ने ऐसी हिम्मत नहीं दिखाई। मेरे जैसे 99 फीसदी कश्मीरी पंडित घर छोड़ने को मजबूर हुए। कश्मीर में हमारी संपत्तियां थीं जो कब्जा ली गई। अब इस फैसले से विस्थापितों की घर वापसी की राह खुलेगी।

पहले खंडित था देश, अब बना संपूर्ण भारत

Kashmiri Pandit settled in Shimla celebrated the abolition of article 370 in jammu kashmir

शिमला में कश्मीरी सभा अध्यक्ष एवं सीआईडी  एडीजीपी के पद से रिटायर हुए बीएल पंडित ने कहा कि कश्मीर को लेकर 70 साल पहले जो गलती हुई थी, उसे अब सुधारा गया है। यह फैसला पहले होना चाहिए था। एक देश, एक संविधान, एक झंडा अब लागू होगा। पहले भारत खंडित था जो अब एक हो गया है।

कश्मीर और देश को होगा फायदा 
राजधानी में बसे कश्मीर के जवाहर कौल ने कहा कि कश्मीर पर तीन राज्यों के बराबर पैसा खर्च होता था। लेकिन नतीजा नहीं मिल रहा था। धारा 370 के संबंध में लोगों को गुमराह किया जाता रहा। अब केंद्र शासित राज्य बनने से कश्मीर और देश के विकास की राह आसान हो जाएगी।

अब वापस मिला है देश का मुकुट
कश्मीरी विस्थापित सुशील कौल ने कहा कि यह गोल्डन आजादी है। देश को कश्मीर के रूप में मुकुट वापस मिल गया है। इस फैसले से अलगाववादियों की कमर टूटेगी जो धारा 370 की आड़ में दुकान चला रहे थे। 30 साल से कश्मीरी पंडित अज्ञातवास में है लेकिन इस फैसले से उनके लौटने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed