फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kashani village fire case rohru shimla

कशैणी अग्निकांडः दूसरे दिन भी गूंजती रहीं सिसकियां, उठता रहा बर्बादी का धुआं

Fri, 20 Apr 2018 09:13 AM IST
रतन चौहान, अमर उजाला, रोहड़ू
रतन चौहान, अमर उजाला, रोहड़ू Updated Fri, 20 Apr 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
Kashani village fire case rohru shimla

ऐतिहासिक कशैणी गांव में आग के जख्मों की सिसकियां दूसरे दिन वीरवार को भी गूंजती रहीं। दिन भर जले घरों की लकड़ियों और अन्य सामान से बर्बादी का धुआं उठता रहा। 

विज्ञापन


कभी जो गांव ऐतिहासिक पहचान के साथ आबाद था, आज वहां ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा हुआ है। वीरवार सुबह से ही पीड़ितों को दिलासा देने वालों का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन


देर शाम तक यही सिलसिला जारी रहा, लेकिन अंधेरा छाने पर पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। जले घराें के मलबे में दबीं चिंगारियां बुधवार तड़के की तबाही की दास्तान बयान करती रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे न स्कूल गए न मवेशियों को चारा मिला

Kashani village fire case rohru shimla

वीरवार को न बच्चे सुबह उठकर स्कूल गए न रोज की तरह मवेशियों को चारा मिल पाया। खेत और बाग-बगीचे भी किसानों-बागवानों की राह देखते रहे। गांव इस अनचाहे त्रासद बदलाव से कब तक उबर पाएगा, फिलहाल कहना मुश्किल है।

पीड़ित परिवारों को अब मकान के साथ-साथ रोटी और कपड़े की चिंता सताने लगी है। हालांकि, उनकी सुध लेने रिश्तेदार पहुंच रहे हैं और गांव के बचे घरों से भी मदद मिल रही है। बावजूद इसके आने वाले कल में क्या होगा, यह चिंता प्रभावित परिवाराें को खाए जा रही है।

बेटी की शादी के लिए रखा सामान भी नहीं बचा

Kashani village fire case rohru shimla

कशैणी गांव के राजिंद्र और नैना जनारथा अपनी बेटी की शादी की तैयारी कर रहे थे। घर में बेटी की शादी के लिए जेवर, कपड़े सहित लाखों का सामान घर में जमा किया हुआ था।

बुधवार सुबह के समय आग लगने के बाद पांव में पहनने के लिए बूट तक नहीं बचा सका। पुश्तैनी संपत्ति के साथ घर में बेटी की विदाई के लिए जुटाया गया सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।

अब परिवार को दो वक्त की रोटी की चिंता सता रही है। बेटी की विदाई के लिए पिता को अब दूसरों के सामने हाथ पसारने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने सीएम से भी बेटी की शादी के लिए सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed