फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   kasauli murder case: shail bala husband refused to accept check from cm jairam

सीएम देते रहे 5 लाख का चेक, शैलबाला के पति ने नहीं लिया

Tue, 08 May 2018 08:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बलद्वाड़ा (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, बलद्वाड़ा (मंडी) Updated Tue, 08 May 2018 08:44 AM IST
विज्ञापन
kasauli murder case: shail bala husband refused to accept check from cm jairam

कसौली गोलीकांड में मारी गई महिला अधिकारी के घर पहुंचे जयराम को आक्रोश का सामना करना पड़ा। हाईकोर्ट के आदेश पर कसौली में अवैध निर्माण गिराने गई महिला अधिकारी शैल बाला की हत्या के सात दिन बाद उनके घर बारी गांव ढांढस बधाने गए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को आक्रोश का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


सीएम मृतका के पति को पांच लाख रुपये का चेक देते रहे, लेकिन उन्होंने इसे लेने से इंकार दिया। शैलबाला के पति डॉ. वेद प्रकाश ने कहा कि पैसे से उनकी पत्नी, एक बाप की बेटी और बेटे की मां वापस नहीं आ सकती है। 
विज्ञापन


यदि पैसे से शैलबाला वापस आ जाती तो पैसे की तो उनके पास भी कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें खैरात नहीं, न्याय चाहिए। हालांकि, मुख्यमंत्री जाते-जाते चेक थमा गए। परिजन अब इसे सीएम राहत कोष में जमा करवा देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की कार्यप्रणाली पर खूब खरी-खोटी सुनाई

kasauli murder case: shail bala husband refused to accept check from cm jairam

सीएम के सामने महिला अधिकारी के बेटेे डॉ. पीयूष और पिता जगदीश दत्त शर्मा ने भी सरकार की कार्यप्रणाली पर खूब खरी-खोटी सुनाई। डॉ. वेद प्रकाश ने सीएम से पूछा कि यह कैसी व्यवस्था है, जहां पर अपने कर्तव्य का निर्वहन करने वाले अधिकारियों पर गोलियां दाग दी जाती हैं।

पुलिस आरोपी का सामना करने के बजाए भाग जाती है। परिजनों ने सवाल उठाए कि घटना वाले दिन सीएम जयराम ठाकुर खुद सोलन के दौरे पर थे, एसपी सोलन भी छुट्टी पर थे। ऐसे में अवैध कब्जे हटाने जैसी बड़ी कार्रवाई करने के लिए वही दिन ही क्यों चुना।

इससे एक अधिकारी को जान गंवानी पड़ी। इस दौरान सीएम ने शोकाकुल परिवार के सभी सदस्यों को विश्वास दिलाया कि दोषियों पर सरकार कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

प्लान मर्डर था, सीबीआई करे जांच 

kasauli murder case: shail bala husband refused to accept check from cm jairam

डॉ. वेद प्रकाश ने कहा कि यह प्लान मर्डर था। इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। गोली चलने पर पुलिस दुम दबाकर भाग गई। हैरानी है कि कातिल 24 घंटे एक जगह छिपा रहा, लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी।

उनकी पत्नी को ईमानदारी का यह इनाम मिला है। वह बीमार थी, मेडिकल लीव पर भी जा सकती थी, परंतु उसमें जज्बा भरा था। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि इस केस में कोई भी आरोपी छूटना नहीं चाहिए

और सभी लापरवाह अधिकारियों को सस्पेंड किया जाए। हत्या करने वाले को फांसी पर लटकाया जाए। यह सरकार समेत पूरे सिस्टम का कत्ल है। वह और उनके बेटे तो इस हादसे से पहले ही मर चुके हैं।        

नेता फूल देते रहे, सीएम लेते रहे
महिला टाउन प्लानर की हत्या पर शोक जताने के लिए गए सीएम को मंत्री और अधिकारी पुष्प गुच्छ और फूल देना नहीं भूले। सीएम भी लेते रहे। जैसे ही वह अपने हेलीकॉप्टर से सरकाघाट के बरच्छवाड़ कॉलेज ग्राउंड उतरे वहां उन्हें विधायकों और मंत्रियों सहित कई कार्यकर्ताओं ने फूल और गुलदस्ते दिए। इस कुछ लोगों में नाराजगी भी दिखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed