{"_id":"68e3ab619097b4f48a0f3a96","slug":"karwa-chauth-market-decorated-with-red-and-yellow-bangles-shimla-news-c-19-sml1002-612673-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लाल-पीली चूड़ियों से सजा करवाचौथ बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लाल-पीली चूड़ियों से सजा करवाचौथ बाजार
विज्ञापन
साड़ी-लहंगे और कॉस्मेटिक की दुकानों पर भीड़
थाली-छननी के डिजाइनर सेट भी महिलाओं काे लुभा रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। करवाचौथ को लेकर शहर के बाजार लाल, पीली, हरी और गुलाबी चूड़ियों से सज गए हैं। महिलाएं खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रही हैं। कोई सुहाग पाउच और थाली सेट की खरीदारी में व्यस्त है तो वहीं कुछ महिलाएं सुंदर कपड़ों में दिलचस्पी दिखा रही हैं।
10 अक्तूबर को मनाए जाने वाले करवाचौथ के लिए साड़ी, सूट और कॉस्मेटिक की दुकानों पर ज्यादा भीड़ है। साड़ी-लहंगे के साथ मेकअप किट की खूब खरीदारी हो रही है। त्योहार नजदीक आते ही शहर के लोअर बाजार में खरीदारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। महिलाएं थाली और छननी का डिजाइनर सेट भी खरीद रही हैं। इनका मूल्य 200 रुपये से 550 रुपये तक है। इसके अलावा थाली को ढकने के लिए एक डिजाइनर थाली कवर भी बाजार में उपलब्ध है। इसका मूल्य 200 से 300 रुपये तक है। नई दुल्हनें इस तरह के सामान की खूब खरीदारी कर रही हैं।
इसके अलावा बाजार में छननी 50 से 80 रुपये, लोटा 180 रुपये, चूड़ी 20 रुपये से 60 रुपये दर्जन, डिजाइनर चूड़ी सेट 150 से 250 रुपये, कड़ा सेट 50 से 100 रुपये, बिंदी 10 रुपये से 50 रुपये पत्ता, नेलपेंट 30 से 100 रुपये, कुमकुम 20 से 40 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन
करवाचौथ का सामान खरीदने बाजार पहुंचीं रेखा, कुसुम और सुमन ने बताया कि यह त्योहार हमारे लिए बेहद खास है। इस बार चूड़ियों और कपड़ों की शानदार वैरायटी देखकर बहुत खुशी हुई है। त्योहार पर सजने-संवरने में बेहद खुशी मिलती है। कारोबारियों का कहना है कि इस बार त्योहारी सीजन में बीते वर्ष के मुकाबले अच्छी खरीदारी हो रही है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कारोबार में दो से तीन गुना तक बढ़ोतरी होगी।
नारियल 20 रुपये तक महंगा
इस वर्ष बाजार में नारियल के दाम में 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। बीते वर्ष जो नारियल 40 से 50 रुपये में बिक रहा था, वह इस वर्ष बाजार में 50 से 70 रुपये तक बिक रहा है। इसके अलावा सामान्य करवा 20 रुपये और डिजाइनर करवा 30 रुपये में मिल रहा है। नारियल विक्रेता मनोहर ने बताया कि उत्पादन में कमी और मांग में वृद्धि ने कीमतों को बढ़ाया है। बिना छिला हुआ नारियल सस्ता और छिला हुआ नारियल महंगा है।