फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Karun Sharma will be NSUI New state President in Himachal.

करुण शर्मा बने एनएसयूआई के नए प्रदेशाध्यक्ष, ये रहा पूरा रिजल्ट

Wed, 03 Aug 2016 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 Aug 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
Karun Sharma will be NSUI New state President in Himachal.
एनएसयूआई की राज्य और जिला शिमला कार्यकारिणी के मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में चुनाव संपन्न हुए। - फोटो : अमर उजाला

करुण शर्मा एनएसयूआई ने नए प्रदेशाध्यक्ष होंगे। शिमला के राजीव भवन में हुए चुनाव में करुण शर्मा ने 767 वोट लेकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। योगेंद्र सिंह को 245, खेम राज 204, विनय हेटा 117, अवनीश शर्मा 110, उदय 63 और अंकुश को 88 वोट मिले।

विज्ञापन


ये सभी उपाध्यक्ष चुने गए हैं। सृष्टि 376, अंशुल 251, योगेंद्र 140, सचिन 133, वेद प्रकाश 130, पंकज 126, मणिमहेश 106, ओम प्रकाश 70, राहुल को 83 मत मिले। ये सभी सचिव चुने गए हैं।
विज्ञापन


महासचिव चुने गए प्रतीक ने 356, विशाल 186, मंजीत 181, बलविंद्र 254, अभिषेक 177, अमन 165, जसवीर 45, मनोज 30, मोहित को 49 मत मिले। नेशनल डेलीगेट्स में उज्जवल को 475, विकास 384, छतर सिंह 473, सुनील 137 और अंबिका को 58 मत मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनीश ठाकुर चुने गए एनएसयूआई शिमला अध्यक्ष

Karun Sharma will be NSUI New state President in Himachal.
देर शाम करीब सवा सात बजे के बाद जिला शिमला कार्यकारिणी के चुनावी नतीजों की घोषणा की गई। - फोटो : अमर उजाला

एनएसयूआई की राज्य और जिला शिमला कार्यकारिणी के मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में चुनाव संपन्न हुए। इसमें देर शाम करीब सवा सात बजे के बाद  जिला शिमला कार्यकारिणी के चुनावी नतीजों की घोषणा की गई।

हालांकि अध्यक्ष पद की मतों की गणना के समय में विवाद भी हुआ। लंबे इंतजार के बाद विवाद शांत होने पर नतीजों को घोषित कर दिया गया। जिला कार्यकारिणी के चुनावी नतीजों में मनीष ठाकुर ने सर्वाधिक 333  मतों के साथ अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

उपाध्यक्ष पद पर  ऐलोद चौहान 140 मत लेकर वहीं इस राहुल सोनी 111 मत लेकर उपाध्यक्ष बने।  महासचिव पद पर विनेश बंटा ने 256 रोहित बेक्टा  166 जबकि  प्रकाश 31 मत लेकर महासचिव चुने गए। सचिव पद पर हितेश चौहान पहले ही 450 मत लेकर चुन लिए गए।

राजीव भवन में जिला और प्रदेश कार्यकारिणी चुनने के लिए पूरे प्रदेश भर से करीब सात सौ मतदाता पहुंचे थे। राष्ट्रीय स्तर से भेजे गए चुनाव प्रभारियों की देखरेख में मतदान की प्रक्रिया पूरी करवाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed