{"_id":"624ad2aa162a514c661658d2","slug":"karsog-peas-supply-in-solan-sabji-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन: सब्जी मंडी में पहुंचा करसोग का मटर, 40 रुपये किलो बिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन: सब्जी मंडी में पहुंचा करसोग का मटर, 40 रुपये किलो बिका
Mon, 04 Apr 2022 04:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 04 Apr 2022 04:44 PM IST
सार
प्रदेश भर में करीब 24 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मटर की खेती की जाती है। इसमें से कई क्षेत्रों का मटर सोलन सब्जी मंडी भी पहुंचता है। हर साल सोलन सब्जी मंडी में लाखों रुपये का कारोबार होता है।
विज्ञापन
मटर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सब्जी मंडी सोलन में सोमवार को करसोग से मटर की पहली खेप पहुंची। पहले दिन मटर को अच्छे दाम मिले। यह 40 रुपये किलो बिका। इधर, ऊना के आलू और खीरा ने भी सब्जी मंडी में दस्तक दे दी है। आलू 14 और खीरा नौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिका। वहीं नासिक का प्याज भी मंडी में पहुंच गया है।
विज्ञापन
प्रदेश भर में करीब 24 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मटर की खेती की जाती है। इसमें से कई क्षेत्रों का मटर सोलन सब्जी मंडी भी पहुंचता है। हर साल सोलन सब्जी मंडी में लाखों रुपये का कारोबार होता है। इस बार सूखे के कारण सोलन का स्थानीय मटर खराब हो गया है।
विज्ञापन
जिसकी बाहरी मंडियों में मांग कम है। इन मंडियों तक पहुंचते-पहुंचते रास्ते में ही मटर खराब हो रहा है, लेकिन अब करसोग से बिल्कुल हरा मटर सोलन मंडी पहुंच रहा है। यहां इस मटर को खरीदने के लिए बाहरी राज्यों से भी व्यापारी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि शिमला क्षेत्र का मटर सोलन मंडी में पहुंच रहा है, यहां से ग्रेड मटर मंडी में पहुंच रहा है। जिस कारण इसके अच्छे दाम मिल रहे हैं। स्थानीय मटर बारिश न होने के कारण सूख गया है। इसे बाहरी राज्यों के लिए सप्लाई करने में परेशानी हो रही है।