कारगिल विजय दिवस: शहादत पर फख्र, आंखें नम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहादत हिमाचल की परंपरा है। 15 साल पहले कारगिल युद्ध जीतने में हिमाचलियों का योगदान खास रहा। देश के 533 वीरों ने कारगिल युद्ध में शहादत पाई, जिनमें से 52 वीर हिमाचल के थे।
रविवार को कारगिल विजय दिवस पर बिलासपुर में पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया। यहां इन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
साथ ही इनके परिवारों को सम्मानित भी किया गया। समारोह के दौरान यहां शहादत पर हर किसी ने फख्र महसूस किया तो यादों में आंखें भी छलक पड़ीं।
फूट-फूटकर रो पड़ीं मां और पत्नी
समारोह में मंच से जब मणिपुर आतंकी हमले में कसेह गांव (हीरापुर) के शहीद राजेश के परिजनों का नाम सम्मान के लिए पुकारा गया तो वहां मां और पत्नी फूट-फूटकर रो पड़ीं।
यहां मौजूद पूर्व सैनिक और डीसी बिलासपुर मानसी सहाय ठाकुर भी भावुक हो गईं। हाल में सिसकियों से माहौल गमगीन हो गया। समारोह में पत्नी मीनाक्षी, बेटा आयुष, मां संतोष और पिता जोगेंद्र सिंह पहुंचे थे। समारोह में परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार के माता-पिता को भी नवाजा गया।
वहीं हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विसमैन यूनियन इंदौरा डमटाल (कांगड़ा) के प्रधान कैप्टन ओएस मनकोटिया (सेवानिवृत्त) ने बताया कि कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में डाह कुलारा गांव में उनके संगठन ने शहीद स्मारक पर फूल मालाएं अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।